ग्‍लोइंग और यूथफुल स्‍क‍िन पाने के ल‍िए मह‍ि‍लाएं क्‍या कुछ नहीं करती हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करता है तो कुछ मह‍िलाएं घरेलू नुस्‍खों पर अपना भरोसा द‍िखाती हैं। हालांक‍ि, ज‍िनकी एज धीरे-धीरे बढ़ती जाती है, इसका असर उनके चेहरे पर साफ नजर आने लगता है। ऐसे में अगर आप 35 या 40 की हो गई हैं और फ‍िर भी यूथफुल स्‍क‍िन पाना चाहती हैं तो ये लेख आपके काम आ सकता है।

आपको बता दें क‍ि कई एक्‍ट्रेसेस 40-45 की उम्र में भी 30 की लगती हैं। उन्‍हीं में से एक प्र‍ियंका चोपड़ा है। एक्‍ट्रेस काे देखकर कोई कह ही नहीं सकता है क‍ि ये 43 साल की है। तो अगर आप भी जवां स्‍क‍िन पाना चाहती हैं तो एक्‍ट्रेस की मॉम ने एक खास फेस पैक के बारे में जानकारी दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

फेस पैक बनाने के लिए क्‍या चाह‍िए?

  • एक चम्मच बेसन
  • थोड़ा सा घर की फ्रेश मलाई
  • एक चम्मच दही
  • एक चुटकी हल्दी
  • थोड़ा ठंडा दूध
 

घर पर ऐसे बनाएं फेस पैक

इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक साफ बाउल ले लें। अब उसमें एक चम्मच बेसन डालें। इसके बाद मलाई और दही मिक्‍स करें। इसके बाद एक चुटकी हल्दी म‍िला दें। सभी चीजों को मिलाने के लिए थोड़ा सा ठंडा दूध एड कर दें। अब इसे अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। आपको होममेड एंटी एज‍िंग फेस पैक तैयार है।

यह भी पढ़ें- गर्मी के बाद बारिश की वजह से हो रही है स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम, आजमाएं ये एक घरेलु उपाय

चेहरे पर कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें।
  • अब इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं। (ध्यान रखें कि इसे आंखों के नीचे न लगाएं, क्योंकि वहां की स्‍क‍िन काफी सेंस‍िट‍िव होती है।)
  • फेस पैक को 15 से 20 मिनट तक सूखने दें।
  • इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
  • इसके बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।
 

इन बातों का रखें ध्‍यान

कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले आपको कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्‍यान रखना जरूरी होता है। जैसे-

  • घरेलू नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • धूप में बाहर जाने से पहले सनस्‍क्रीन जरूर लगाएं।
  • चेहरे पर काेई कट या घाव हो तो इस नुस्‍खे का इस्‍तेमाल न करें।
  • एलर्जी या कोई इंफेक्‍शन होने पर एक्‍सपर्ट की सलाह लें।

तो अगर आप भी 40 की उम्र में प्र‍ियंका चोपड़ा जैसी जवां स्‍क‍िन पाना चाहती हैं तो ये नुस्‍खा ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Instagram