विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन, फाइबर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर कटहल दिल की सेहत दुरुस्त रखता है। इसे खाने से एनीमिया का खतरा कम होता है और पाचन तंत्र भी हेल्‍दी रहता है। ये बातें तो ज्‍यादातर लोग जानते हैं, लेकिन क्‍या आपको पता है कि कटहल आपकी त्‍वचा की खूबसूरती बढ़ाने में भी मददगार होता है। जी हां, कटहल के बीज, रस और पल्‍प त्‍वचा को बेदाग और मुलायम बना सकते हैं। इनमें मौजूद तत्‍व त्‍वचा को पोषण देते हैं। आप कटहल के बीज या पल्‍प में अन्‍य नेचुरल चीजों को मिलाकर घर पर आसानी से फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इसकी जानकारी डॉ. साक्षी गुलाटी, डर्मेटोलॉजिस्ट, सूरी हॉस्पिटल, कानपुर, ब्यूटी कंसल्टेंट अर्पिता शर्मा पारे, मुंबई ने दी है।

कटहल-शहद फेस पैक

यह फेस पैक त्वचा को ताजगी और नेचुरल ग्लो देने में मदद कर सकता है।

फेस पैक की सामग्री

  • कटहल के सूखे हुए बीज- 1 कप
  • शहद- 1 टेबलस्पून

फेस पैक की विधि

  • कटहल के बीजों को पीसकर पाउडर बना लें।
  • इसमें से एक टेबलस्पून पाउडर और शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • इसे चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने पर धो दें।
  • हफ्ते में एक बार यह पेस्ट लगाएं, त्वचा पर निखार आएगा।

कटहल-गुलाब जल फेस पैक

कटहल के रस में मौजूद विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व त्वचा को पोषण देने के साथ हेल्दी बनाए रखने में भी सहायक माने जाते हैं।

फेस पैक की सामग्री

  • कटहल का रस- आधा कप
  • गुलाब जल- कुछ बूंदें

फेस पैक की विधि

  • कटहल को छान-कूटकर रस निकालें।
  • इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं।
  • चेहरे को 20 मिनट बाद धो दें।
  • इसे 15 दिनों में एक बार लगाएं, त्वचा दमक उठेगी।

कटहल-दूध फेस पैक

इस फेस पैक का नियमित इस्‍तेमाल करने से त्‍वचा की गंदगी साफ और टैनिंग कम होती है। आप नेचुरल ग्‍लो पाने के लिए इसे लगा सकती हैं।

फेस पैक की सामग्री

  • जैकफ्रूट पल्प- 1 टेबलस्पून
  • कच्‍चा दूध- 1 टीस्पून

फेस पैक की विधि

  • एक बॉउल में दूध और कटहल का पल्प अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • इसे चहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो दें।
  • इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं, आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आने लगेगा।

कटहल-नींबू फेस पैक

कटहल-नींबू का फेस पैक भी सन टैनिंग को दूर करने में मदद करता है। आप इसे इस्‍तेमाल करके कुछ ही दिनों में खुद में बदलाव महसूस कर सकती हैं।

फेस पैक की सामग्री

  • जैकफ्रूट पल्प- 1 टेबलस्पून
  • नींबू का रस- 1/4 चम्‍मच

फेस पैक की विधि

  • बॉउल में दोनों चीजें अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें।
  • इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें।
  • इस पैक को 15 दिनों में एक बार लगाएं, सन टैनिंग से राहत मिलेगी।

आप भी इन फेस पैक से चेहरे के ग्‍लो का बढ़ा सकती हैं, लेकिन इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्‍ट जरूर करें। ऐसा इसलिए, क्‍योंकि हर किसी की त्वचा नेचुरल चीजों के प्रति अलग तरह से प्रतिक्रिया करती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

लेखक-  वंदना अग्रवाल

Image Credit: magnific