होंठों पर लिपस्टिक लगाना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कुछ ही घंटों में इसका रंग फीका या फैल जाना आम परेशानी है। अब ऐसे में बार-बार लिपस्टिक को टच-अप करना झंझट भरा काम लगता है, खासकर ऑफिस या किसी पार्टी के दौरान। अगर आपकी भी यही शिकायत रहती है कि खाने-पीने के बाद लिपस्टिक जल्दी उतर जाती है, तो यह लेख आपके लिए कमाल का साबित हो सकता है।
इसके लिए केवल आपको लिपस्टिक लगाते समय एक असरदार हैक अपनाने जरुरत है। आइए लेख में जानते हैं होंठ पर लिपस्टिक को पूरा दिन कैसे टिकाए रखा जा सकता है।
लिपस्टिक को पूरा दिन टिकाकर रखने के लिए क्या करें?
अगर आपकी लिपस्टिक भी कुछ खाने या पीने के बाद फीकी पड़ जाती या हट जाती हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप लिपस्टिक लगाने से पहले नीचे बताया गया तरीका आजमाती हैं, तो यह सुबह से लेकर शाम तक आपके होंठों से टस से मस नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- सिर्फ होंठों को आउटलाइन करना ही नहीं, इन 4 तरीकों से करें लिप लाइनर का यूज
होंठों पर लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
आमतौर पर सभी महिलाओं की यह शिकायत रहती है कि उनकी लिपस्टिक टिकती नहीं है। फिर चाहे वह कितनी भी महंगी लिपस्टिक खरीद लें। बता दें कि आप कुछ स्टेप्स को फॉलो करके इस परेशानी से बच सकती हैं।
- लिपस्टिक को लंबे समय टिकाकर रखने के लिए होंठों पर अच्छी क्वालिटी का लिप बाम या थोड़ा सा शुद्ध नारियल का तेल लगाएं।
- लिप बाम लगाने के बाद इसे दो से तीन मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- इसके बाद टिश्यू पेपर लें और होंठों पर हल्के से थपथपाकर एक्स्ट्रा ऑयल हटा दें।
- इसके बाद अपनी पसंद के लिप लाइनर से आउटलाइन करें।
- फिर अपनी मनपसंद लिपस्टिक लगाएं।
लिपस्टिक को सुबह से शाम तक टिकाकर रखने का सीक्रेट
ऊपर का लेख पढ़कर आपको लग रहा होगा कि इसमें ऐसा क्या नया है, यह तो हम रोजाना करते हैं। बता दें कि लिपस्टिक को लंबे समय टिकाकर रखने का असली सीक्रेट पाउडर है। नीचे जानें इस्तेमाल का तरीका-
- इसके लिए अपनी हथेली पर थोड़ा सा पाउडर लें।
- लिपस्टिक लगाने के 2-3 मिनट बाद पाउडर को होंठ पर हल्का-हल्का थपथपाकर लगाएं।
- फिर साफ टिश्यू पेपर को अपने होंठों के बीच रखें और ऊपर से हल्का सा दबाएं, जिससे एक्स्ट्रा प्रोडक्ट निकल जाए।
- इसके बाद लिपस्टिक की एक आखिरी फाइनल कोट और लगाएं।
- यह ट्रिक लिपस्टिक को पूरी तरह से लॉक कर देती है और वह वाटरप्रूफ और लॉन्ग-लास्टिंग बन जाती है।
- ध्यान रहे होंठों पर डेड स्किन होने से लिपस्टिक लंबे समय तक नहीं टिकती है।
लॉग्नलास्टिंग लिपस्टिक के लिए होंठों की डेड स्किन हटाना जरूरी
अगर आपके लिप्स पर डेड स्किन है, तो इसे हटाना बहुत जरूरी है। इसके लिए लिप्स को साफ करें। फिर थोड़ी सी चीनी में कुछ बूंदें शहद की मिलाकर हल्के हाथों से होंठों पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें। ऐसा करने से होंठों पर जमी सारी डेड स्किन और पपड़ी बाहर निकल जाती है।
स्क्रब करने के बाद होंठों को गुनगुने पानी से धोकर साफ और सूती कपड़े से पोंछ लें। जब आपके होंठ पूरी तरह से मुलायम और चिकने हो जाएंगे, तो उन पर लिपस्टिक की फिनिशिंग आएगी।
इसे भी पढ़ें- ₹500 से कम में मिलेंगी ये 7 Liquid Lipsticks, बजट में पाएं ये खूबसूरत शेड्स
लिपस्टिक लगाने की इस ट्रिक को आप रोजाना ऑफिस, पार्टी या नॉर्मल दिनों में अपना सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit- Magnific
