कभी गर्मी तो कभी बारिश, इस मौसम में होने वाली उमस न सिर्फ चिपचिपा फील देती है, बल्कि इससे स्किन प्रॉब्लम भी होने लगती हैं। ऐसे में उमस से बचने के लिए और स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए कुछ महिलाएं आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि उमस के दौरान इस फेस मिस्ट का इस्तेमाल करना सही है या नहीं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि उमस के दौरान इस फेस मिस्ट का उपयोग करना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

क्या होता है आइस टी फेस मिस्ट?

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह ने बताया कि आइस टी फेस मिस्ट एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जिसमें ठंडी चाय का इस्तेमाल चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए किया जाता है। वैसे तो चेहरे के लिए आइस टी फेस मिस्ट बहुत ही उपयोगी है, लेकिन हर स्किन टाइप वाली महिलाओं को सूट नहीं करता है। उमस के दौरान अगर आप इस फेस मिस्ट का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लें।

क्या सेंसिटिव स्किन के लिए सही है आइस टी फेस मिस्ट?

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है और चेहरे पर कुछ भी लगाते ही आपको जलन या रैशेज जैसी परेशानी होने लगती है, तो उमस के दौरान आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। यह उमस के दौरान चेहरे पर रिएक्शन कर सकता है, जिससे खुजली और जलन पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- एसेंशियल ऑयल से बनाएं फेस मिस्ट, जानें इसके फायदे

त्वचा की समस्या होने पर न करें इस्तेमाल

बरसात और गर्मी के मौसम में उमस के कारण पहले से ही स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको पहले से ही त्वचा पर किसी तरह की कोई समस्या या इंफेक्शन है, तो भी इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय से चेहरे पर हो रही इन परेशानियों का इलाज कराना चाहिए।

इन बातों का भी रखें ध्यान

घर पर यह फेस मिस्ट बनाते वक्त इसमें चीनी या किसी भी तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल करने से बचें और ध्यान रखें, जब भी इस होममेड फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें, तो पहले अपने हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसे उपयोग में लाएं।

अगर आप भी आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल करने की सोच रही हैं, तो इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही इसका उपयोग करें, किसी तरह की परेशानी होने पर इस्तेमाल बंद कर दें। 

यह भी पढ़ें- फेस मिस्ट को लगाने का यह तरीका नहीं जानते होंगे आप 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific