गर्मियों में स्किन से जुड़ी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण से हमारे चेहो का बुरा हाल हो जाता है। चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है और तो और टैनिंग की समस्या भी आम हो जाती है। ऐसे में लोग बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाते हैं। फिर भी कई लोगों की शिकायत होती है कि सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो रही है और चेहरे के साथ-साथ हाथ और पैर भी काले हुए जा रहे हैं।
दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हम सनस्क्रीन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करते हैं। इसी कारण स्किन को प्रोटेक्शन नहीं मिल पाता है। फरीदाबाद स्थित एशियन हॉस्पिटल की त्वचा रोग और हेयर ट्रांसप्लांट एक्सपर्ट, डॉ. राधिका रहेजा ने इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है और आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
कम सनस्क्रीन लगाना
डॉ. राधिका ने बताया कि बहुत से लोग चेहरे पर सिर्फ थोड़ा-सा सनस्क्रीन ही लगा लेते हैं। जबकि पर्याप्त मात्रा में सनस्क्रीन लगाना जरूरी होता है। अगर आप कम लगाएंगी तो स्किन को प्रोटेक्शन नहीं मिलेगी जितनी SPF पर लिखी होती है। इसी कारण टैनिंग होने लगती है।
यह भी पढ़ें- Tanning Removal Tips: धूप से काले पड़ गए हैं हाथ और पैर? बेसन-शैंपू का ये पैक चमका देगा आपकी त्वचा
धूप में निकलने से ठीक पहले सनस्क्रीन लगाना
ये भी एक बड़ी गलती है। कई लोग घर से बाहर निकलते समय तुरंत सनस्क्रीन लगाकर निकल जाते हैं। डॉक्टर ने बताया कि सनस्क्रीन को स्किन पर असर दिखाने के लिए थोड़ा समय चाहिए होता है। इसलिए बाहर जाने से कम से कम 15 से 20 मिनट पहले सनस्क्रीन लगा लें। इससे ये स्किन पर अच्छी तरह से सेट हो जाता है।
यह भी पढ़ें- Tanning Removal: एलोवेरा जेल या हल्दी-मलाई: चेहरे की टैनिंग हटाने में क्या रहेगा बेस्ट?
दोबारा सनस्क्रीन न लगाना
कई लोगों को लगता है कि सिर्फ एक बार सनस्क्रीन लगाने से ही स्किन को प्रोटेक्शन मिल जाता है, जबकि ऐसा नहीं है। अगर आप लंबे समय तक बाहर रहती हैं, ज्यादा पसीना आता है या स्विमिंग करती हैं, तो आपको कई बार सनस्क्रीन लगाना चाहिए। कोशिश करें कि हर दो से तीन घंटे में सनस्क्रीन दोबारा लगा लें।
सही SPF न चुनना
सनस्क्रीन खरीदते समय SPF पर ध्यान देना जरूरी है। कई लोग कम SPF वाली सनस्क्रीन खरीद लेते हैं। इससे उतना असर नहीं दिखता है। कम से कम SPF 30 वाली सनस्क्रीन ही इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Sunscreen Applying Tips: चेहरे पर ही नहीं, इन जगहों पर भी लगाना चाहिए सनस्क्रीन; आप भी जान लें
PA रेटिंग पर भी दें ध्यान
सिर्फ SPF देखना ही काफी नहीं होता है। आपको बता दें कि सनस्क्रीन में UVA रेज से बचाव भी होना चाहिए। दरअसल, ये रेज टैनिंग बढ़ाने का काम करती हैं और इससे उम्र बढ़ने के लक्षण भी नजर आने लगते हैं। इसलिए सनस्क्रीन खरीदते समय PA+++ या उससे ज्यादा रेटिंग वाली सनस्क्रीन ही खरीदें।
सिर्फ सनस्क्रीन पर डिपेंड न रहें
बहुत से लोगों को लगता है कि सनस्क्रीन लगा ली है तो अब धूप से पूरी प्रोटेक्शन मिलेगी, लेकिन डॉक्टर कहती हैं कि सनस्क्रीन के साथ-साथ और भी बातों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे-
यह भी पढ़ें- Foot Tanning Removal: नारियल के छिलकों से दूर करें पैरों का कालापन, जानें इस्तेमाल करने का तरीका
- धूप में निकलते समय चेहरे को कवर कर लें।
- अच्छी क्वालिटी का सनग्लास लगाएं।
- फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें।
तो अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि सनस्क्रीन लगाने के बाद भी टैनिंग हो जाती है तो आप ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रख सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
