ऑफिस और घर दोनों मैनेज करना कई बार वर्किंग वुमेन के लिए परेशानी बन जाता है। बिजी लाइफस्टाइल के चलते हर काम एक ही समय करना परेशानी का कारण बन जाता है। कई बार ऐसा होता है कि बच्चों की बर्थडे पार्टी और हस्बैंड के साथ एनिवर्सरी पार्टी में जाने के लिए सीधे ऑफिस से ही पार्टी में जाना पड़ता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और इस वजह से आप ठीक से रेडी भी नहीं हो पाती हैं, तो अब आप कुछ खास टिप्स को फॉलो करके कम समय में टच-अप कर अपना मेकअप पूरा कर सकती हैं।
फेस वॉश और मॉइस्चराइजर से करें शुरुआत
ऑफिस से फ्री होने के बाद अगर आप भी सीधे पार्टी में जाने वाली हैं, तो बस 10 मिनट खुद के लिए समय निकालकर टच-अप कर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे को फेस वॉश की मदद से साफ करें। चेहरा धोने के बाद आप फेस पर मॉइस्चराइजर या फेस मिस्ट लगाएं।
कंसीलर और ब्लश से तैयार करें बेस
अब चेहरे पर थोड़ा कंसीलर लगाकर चेहरे का बेस तैयार करें। कंसीलर के बाद आप हाइलाइटर और ब्लश का इस्तेमाल करें। अब चेहरे पर इन सभी चीजों को थोड़ा ब्लेंड होने दें। थोड़ी देर के बाद आप आई मेकअप कर सकती हैं। आई मेकअप में आप काजल, लाइनर और मस्कारा से हल्का टच-अप करें, उसके बाद आइब्रो को सेट करें।
लिपस्टिक से लुक को करें कम्प्लीट
आंख और आइब्रो वाला लुक कम्प्लीट होने के बाद आउटफिट और स्किन टोन के हिसाब से आप लिपस्टिक चुन सकती हैं। लिपस्टिक से पहले लिप लाइनर से होंठों को खूबसूरत बनाएं, उसके बाद लिपस्टिक लगाएं। अब आपका मेकअप कम्प्लीट है। 10 मिनट की इस प्रोसेस को करके आप ऑफिस लुक से सीधा पार्टी लुक क्रिएट कर सकती हैं।
हेयर स्टाइल और एक्सेसरीज भी बदलें
आप चाहें, तो हल्का बदलाव अपनी हेयर स्टाइल में कर सकती हैं। आप खुले बाल रख सकती हैं या पोनीटेल भी सही लगेगी। अपने लुक को और शानदार बनाने के लिए आप कुछ एक्सेसरीज कैरी करके एक परफेक्ट पार्टी लुक पा सकती हैं। ये सभी टिप्स आपके ऑफिस लुक को पार्टी लुक देने में मदद करेंगी, साथ ही चेहरे की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगी।
अगर आप भी किसी खास फंक्शन या पार्टी को अटेंड करने के लिए ऑफिस से सीधा फंक्शन के लिए निकलती हैं, तो ऊपर दी गई कुछ बेहतरीन मेकअप टिप्स को अपनाकर आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
