Effective Oil For Hair Growth: भागदौड़ भरी जिंदगी, प्रदूषण और केमिकल से भरे हेयर प्रोडक्ट्स के ज्यादा इस्तेमाल से बाल बेजान, रूखे और पतले होने लगते हैं। अक्सर हम महंगे शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम पर हजारों रुपए खर्च कर देते हैं, लेकिन नतीजा कुछ खास नहीं निकलता। इतना ही नहीं बल्कि कई बार इनसे छुटकारा पाने के लिए पार्लर जाकर बाल कटवा लेते हैं। मेरे बाल जब धीरे-धीरे खराब होने लगे और मार्केट आइटम्स से खास फर्क नजर नहीं आया तो मैंने भी बाल कटवा लिए। इस दौरान रिजल्ट यह आया कि बाल ठीक तो हो गए लेकिन बहुत छोटे हो गए है। हालांकि कुछ समय के बाद बालों का टूटने और उनके रूखापन वापस आ गया। इसके बाद मैंने पैसे खर्च करने के बजाय मम्मी का बताया गया नुस्खा ट्राई किया। यकीन मानिए इसका रिजल्ट थोड़ा बहुत नहीं बल्कि काफी नजर आया। अगर आप भी बाल की समस्या से परेशान हैं, तो घर पर ही मौजूद चीजों से जादुई तेल करें। नीचे पढ़ें बनाने का तरीका-
होममेड तेल बनाने के लिए जरूरी सामग्री (Magical Homemade Oil For Hair Growth)
अगर आपके बाल बहुत छोटे हैं या फिर झड़ रहे और रुखापन बना रहता है, तो आप इस तेल को बना सकती हैं। नीचे जानें इस तेल को बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।
- मेथी- 200 ग्राम
- कलौंजी- 150 ग्राम
- सरसों का तेल (शुद्ध)- 500 ग्राम
कैसे तैयार करें यह होममेड तेल? (Homemade Hair Oil For Hair Thinning)
सरसों तेल में ओमेगा-3, विटामिन E, सेलेनियम और जिंक हैं जो स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर जड़ों को मजबूत करते हैं। मेथी से प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड और लेसिथिन मिलता है जो डैंड्रफ रोकते और बाल घने करते हैं। वहीं कलौंजी में थाइमोक्विनोन व फैटी एसिड हैं जो फॉलिकल्स को पोषण देकर नई ग्रोथ बढ़ाते हैं। जानें बनाने का तरीका-
- इस तेल को बनाने के लिए ध्यान दें कि आपको शुद्ध सरसों का तेल लेना है।
- इसके लिए आप बाजार से तेल खरीदने के बजाय सरसों खरीदें और पिसवाएं।
- अब इस तेल को हल्का गुनगुना करें।
- थोड़ा ठंडा होने के बाद इसे कांच की बोतल में भरें।
- बोतल को साफ पानी से धुलें और पोंछे ताकि तेल अपना असली असर दिखा सके और खराब न हो।
- इसके बाद इसमें मेथी और कलौंजी को डालकर 24 घंटे के लिए रख दें।
- अब आपका जादुई तेल बनकर तैयार है।
होममेड तेल का कैसे करें इस्तेमाल? (How To Use Homemade Oil)
- इस तेल को हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करें।
- तेल को बालों को लगाने के बाद पूरी रात या फिर कम से कम 3 घंटे रखें।
- तेल को छानकर न लगाएं।
- इस तेल को अगर आप समय से लगाती हैं, तो कुछ ही दिन में फर्क देखने को मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Pre-Monsoon Hair Fall Control: प्री-मॉनसून की उमस से पहले बालों को बनाएं मजबूत, घर पर करें ये 1 काम
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Personal Image
