स्किन को ग्लोइंग बनाकर रखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए स्किन पर जब भी कुछ ट्राई करने की बारी आती है, तो हम अक्सर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिसे लगाने से स्किन का ग्लो बना रहे, लेकिन किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले आपको मौसम का खास ध्यान रखना चाहिए। आइए आपको बताते हैं मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल मॉनसून के सीजन में किस स्किन टाइप की महिलाओं को नहीं करना चाहिए?

ड्राई स्किन पर न करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

जिन महिलाओं की त्वचा पहले से ही रूखी है, उनके लिए मॉनसून में मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल गलत होता है। यह मिट्टी त्वचा को और ज्यादा ड्राई कर देती है। साथ ही लालपन दे देती है। इसलिए कोशिश करें की आप इसका इस्तेमाल न के बराबर करें, ताकि स्किन पर किसी तरह की कोई समस्या न हो।

सेंसिटिव स्किन पर न करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

सेंसिटिव त्वचा पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले जरूरी है कि आप एक्सपर्ट की राय लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इस तरह की स्किन पर हर चीज नहीं लगाई जाती है। मॉनसून में त्वचा का पीएच कम होने लगता है। इसलिए आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपको अन्य स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Papaya Face Pack: सर्दियों में ग्लोइंग स्किन के लिए बेस्ट है पपाया फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

अगर आप इस्तेमाल करना ही चाहती हैं मुल्तानी मिट्टी तो इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आपकी स्किन कॉम्बिनेशन है, तो आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस तरह के स्किन टाइप पर मुल्तानी मिट्टी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाती है।
  • इसे सीधे तौर पर स्किन पर इस्तेमाल न करें। इसे एलोवेरा जेल या दही के साथ मिक्स करके अप्लाई करें।
  • चेहरे पर लेप लगाने के बाद इसे सूखने दें और उस समय किसी भी तरह से मुंह को न चलाएं। वरना झुर्रियां पड़ सकती हैं।

घरेलू नुस्खे फायदेमंद होते हैं, जब इनका इस्तेमाल सही तरीके से किया जाता है। साथ ही स्किन पर इसका किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता है। आप किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय भी जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik