दमकती-गुलाबी त्वचा भला कौन नहीं चाहता? आप अपने चेहरे पर हल्‍की गुलाबी रंगत लाने के लिए क्या करती हैं? जाहिर है आप ब्लश का इस्तेमाल करेंगी। जी हां, क्रीम ब्‍लश मेकअप का ऐसा प्रोडक्‍ट है, जो चेहरे को नेचुरल और फ्रेश ग्‍लो देता है। क्‍या आप जानती हैं कि अगर इसे सही तरीके से न लगाया जाए, तो लुक खराब भी कर सकता है। इसलिए आज हम आपको तीन ऐसे ट्रिक्‍स और टिप्‍स बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप इसे आसानी से लगा सकती हैं। अगली बार किसी पार्टी में जाने से पहले इन्हीं तीन ट्रिक्स को याद करके आप अपने लुक को गॉर्जियस बना सकती हैं। यह जानकारी हमारे साथ मिडास मेकओवर स्टूडियो, नई दिल्ली की मेकअप एंड ब्यूटी एक्सपर्ट दीपा शर्मा ने शेयर की है।

ट्रिक 1- उंगलियों से ब्‍लश लगाएं

पाउडर ब्लश को आप ब्रश से ही लगा सकती हैं, लेकिन क्रीम ब्लश को उंगालियों से लगाना आसान होता है। इसका कारण यह है कि जब आप उंगलियों से क्रीम ब्लश लगाती हैं, तो ब्लश आपके फेस पर मेल्ट हो जाता है और आपको नेचुरल फिनिश लुक मिलता है।

ध्यान दें : ब्लश में अपनी उंगलियों को अंदर तक न डालें, वरना यह गंदा हो जाएगा। बेहतर होगा कि आप प्रोडक्ट को फेस पर लगाने के लिए ब्रश का इस्तेमाल करें। इसके बाद इंडेक्स फिंगर और मिडिल फिंगर के सिरों से इसे हल्‍के हाथों से थपथपाते हुए अच्छी तरह ब्लेंड करें। ऑयली त्वचा पर क्रीम ब्लश की जगह पाउडर ब्लश अप्लाई करें।

ट्रिक 2- स्टिपलिंग ब्रश का करें इस्तेमाल

वैसे तो स्टिपलिंग ब्रश का इस्तेमाल फाउंडेशन लगाने के लिए किया जाता है, लेकिन ब्लश लगाने में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए थोड़ा-सा प्रोडक्ट ब्रश पर लें और अपने चीकबोंस पर लगाएं। अब ब्रश से इसे गोलाई में ब्लेंड करें। इससे आपको परफेक्ट फिनिश मिलेगा।

ट्रिक 3- करें स्पॉन्ज से मेकअप

ब्लश लगाने का सबसे बढ़िया तरीका है कि आप मेकअप स्पॉन्ज से क्रीम ब्लश लगाएं। यह ठीक ऐसे ही होगा जैसे कि आप क्रीम या लिक्विड फाउंडेशन लगाती हैं। क्रीम ब्लश को ब्रश की मदद से चीक्स पर लगाएं। अब स्पॉन्ज से इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें, जैसे आप थपथपाते हुए फाउंडेशन को ब्लेंड करती हैं।

इस सीजन अपने लुक को इन्हैंस करने के लिए आप भी क्रीम ब्लश लगाने की इन ट्रिक्‍स को आजमाना न भूलें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक : गीतांजलि

Image Credit: Sakhi and Shutterstock