मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी लुक को क्रिएट करने की बात आती है, तो हम सबसे पहले सीजन का खास ध्यान रखते हैं। उसी के हिसाब से कपड़ों को चूज करते हैं। इसके बाद मेकअप करते हैं। ऐसे में आप मॉनसून सीजन के हिसाब से लिपस्टिक के शेड्स को ट्राई कर सकती हैं, जिसे लगाने के बाद आपका लुक काफी खूबसूरत नजर आएगा। आइए बताते हैं किस तरह के लिपस्टिक शेड्स को अप्लाई किया जा सकता है।

न्यूड पिंक लिपस्टिक

अगर आपक मॉनसून सीजन के हिसाब से लिपस्टिक शेड्स को ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप न्यूड पिंक लिपस्टिक शेड्स को ट्राई कर सकती हैं। कैजुअल और आउटिंग लुक क्रिएट करने के लिए ये बेस्ट कलर है। साथ ही स्किन पर अच्छा लगता है। आपको इस तरह के कलर को ट्राई करना चाहिए, ताकि आप खूबसूरत नजर आएं।

ब्लॉटेड बेरी लिपस्टिक शेड्स

अगर आपको गहरा लिपस्टिक शेड पसंद है, तो ऐसे में आप ब्लॉटेड बेरी लिपस्टिक शेड को ट्राई कर सकती हैं। यह लगने के बाद काफी सुंदर लगता है। साथ ही लुक में एक फ्रेशनेस ऐड करता है। आप इसे ऑफिस मीटिंग या किसी फंक्शन के मेकअप लुक को क्रिएट करने के लिए अप्लाई कर सकती हैं, ताकि आप सुंदर नजर आए।

वार्म टेराकोटा लिपस्टिक शेड

इंडियन स्किन टोन के लिए टेराकोटा शेड बेस्ट है। मॉनसून सीजन में अगर आप इसे डार्क शेड आउटफिट के साथ लगाएंगी, तो आपकी स्किन और ज्यादा ग्लो करेगी। इसलिए आपको इस शेड की लिपस्टिक को भी ट्राई करना चाहिए। मार्केट में आपको इसके कई सारे अलग-अलग ऑप्शन्स मिल जाएंगे।

क्लासिक प्लम लिपस्टिक शेड

शाम की पार्टी या डिनर डेट के लिए प्लम शेड एक बोल्ड स्टेटमेंट बनाता है। इससे आपका लुक स्टाइलिश लगता है। आप इसे पार्टी में लाइट कलर आउटफिट्स के साथ लगा सकती हैं।

इस बार आप लिपस्टिक के इन शेड्स को आप ट्राई करें, जिसे अप्लाई करके आप सुंदर नजर आएंगी। साथ ही आप सुंदर लगेंगी। आपको इस तरह की लिपस्टिक शेड्स मार्केट में मैट और ग्लॉसी में मिल जाएगी। इसलिए आप ट्राई कर सकती हैं। साथ ही इवेंट या दिन के हिसाब से चूज कर सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik