आजकल नए-नए ब्यूटी ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। महिलाएं अब हैवी फाउंडेशन, डार्क कंटूरिंग और आर्टिफिशियल फिनिशिंग को पीछे छोड़ अब नए ट्रेंड फॉलो कर रही हैं। खासकर आज की Gen-Z भारी मेकअप करने से बच रही हैं। वे अपनी असली खूबसूरती को फ्लॉन्ट करना ज्यादा पसंद कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर अब स्किनिमलिज्म और ग्लास-स्किन जैसे ट्रेंड्स भी काफी चर्चा में हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इन दोनों ट्रेंड के बारे में।

स्किनिमलिज्म और ग्लास-स्किन ट्रेंड

जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी के अनुसार, बेदाग और चमकदार स्किन पाने के लिए हैवी मेकअप की जरूरत नहीं है। बदलती लाइफस्टाइल और स्किन अवेयरनेस के कारण अब महिलाएं नेचुरल ब्यूटी को प्राथमिकता दे रही हैं। हैवी मेकअप चेहरे की खूबसूरती को तो बढ़ा देता है, लेकिन इससे पोर्स बंद हो सकते हैं। इससे पिंपल्स, मुहासे और उम्र से पहले झुर्रियां आने की भी समस्या बढ़ जाती है। इसी वजह से अब महिलाएं मेकअप से ज्यादा स्किनकेयर पर ध्यान दे रही हैं। अधिकतर Gen-Z अब स्किनिमलिज्म और ग्लास-स्किन ट्रेंड को फॉलो कर रहे हैं। आइए जानते हैं इन दोनों ट्रेंड के बारे में।

क्या है 'स्किनिमलिज्म' ट्रेंड?

स्किनिमलिज्म ट्रेंड का सीधा सा मतलब है, ब्यूटी रूटीन में अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स लगाने के बजाय सिर्फ 2 या 3 सबसे जरूरी और असरदार प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना। इस ट्रेंड को फॉलो कर महिलाएं अब मोटी मेकअप लेयर लगाने के बजाय त्वचा को स्वस्थ बनाने पर ध्यान दे रही हैं। इसमें आप हैवी फाउंडेशन की जगह टिंटेड मॉइस्चराइजर, बीबी क्रीम और लिप-चीक टिंट जैसे हल्के ब्यूटी ऑप्शंस शामिल कर सकते हैं।

क्या होता है 'ग्लास-स्किन' ट्रेंड?

ग्लास-स्किन का ट्रेंड कोरिया से शुरू हुआ है, जो अब पूरी दुनिया में छा चुका है। इसका मतलब है, ऐसी स्किन, जो बेदाग, क्लियर और कांच जैसी दिखें। लड़कियां अब इस ट्रेंड को फॉलो कर हैवी मेकअप के बजाय स्किन को गहराई से नमी दे रही हैं।

कम मेकअप और नेचुरल ग्लो के फायदे

कम मेकअप और नेचुरल ग्लो के एक नहीं कई फायदे हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन फायदों के बारे में। 

  • कम प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पोर्स सांस लेते हैं, जिससे स्किन फ्रेश रहती है।
  • ऑफिस, कॉलेज या आउटिंग में हल्का मेकअप आपको सिंपल और सोबर लुक देता है।
  • मेकअप खराब होने पर चेहरा काला नहीं दिखता और नेचुरल ग्लो बना रहता है। 

निष्कर्ष: आजकल की महिलाएं हैवी मेकअप करने से बच रही हैं। वे अब बनावटी खूबसूरती के बजाय सेहतमंद त्वचा पसंद कर रही हैं। इन दिनों स्किनिमलिज्म और ग्लास स्किन ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है। आप भी हैवी मेकअप से बचना चाहती हैं और नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं, तो इन दोनों ट्रेंड को फॉलो कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(image credit: magnific)