आयरन से भरपूर काला चना एनीमिया से छुटकारा दिलाने में मददगार है। इसके नियमित सेवन से कई गंभीर रोगों का खतरा कम होता है। यह एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। काले चने के सेहत से जुड़े फायदों के बारे में हम सभी जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि काले चने आपकी खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करते हैं। काले चने से बने कुछ फेस पैक चेहरे को ग्‍लोइंग बना सकते हैं। इनके बारे में हमें डॉ. साक्षी गुलाटी, डर्मेटोलॉजिस्ट, सूरी हॉस्पिटल कानपुर, ब्यूटी कंसल्टेंट अर्पिता शर्मा पारे, मुंबई बता रही हैं। अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती में चार चांद लगाना चाहती हैं तो इन फेस पैक को ट्राई कर सकती हैं।

काला चना-हल्दी फेस पैक

सामग्री

  • काला चना- 1 बड़ा चम्‍मच
  • हल्‍दी पाउडर- 1/4 छोटा चम्‍मच
  • गुलाब जल- कुछ बूंदें
  • नींबू का रस- 2 बूंदें

विधि

  • रात को पानी में चने भिगोएं और सुबह पानी निकालकर मिक्सी में पीस लें।
  • तैयार पेस्ट में बाकी सारी चीजें मिलाएं।
  • फिर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें।
  • इस पैक को हफ्ते में एक बार लगाएं।

काला चना-शहद फेस पैक

सामग्री

  • शहद- 1 बड़ा चम्‍मच
  • काला चना- 2 बड़े चम्‍मच
  • नींबू का रस- 4 बूंदें

विधि

  • रात को एक कप पानी में चने भिगोएं और सुबह पानी निकालकर पीस लें।
  • पिसे चने में बाकी चीजें मिलाकर फेस पैक बनाएं।
  • फिर चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो दें।
  • इस पेस्‍ट को हफ्ते में एक बार लगाएं।
  • कुछ ही दिनों में त्वचा खिल उठेगी।

काला चना-चंदन फेस पैक

सामग्री

  • काले चने का पेस्‍ट- 1 बड़ा चम्‍मच
  • चंदन पाउडर- 1 छोटा चम्‍मच
  • मुल्‍तानी मिट्टी- 1 बड़ा चम्‍मच
  • टमाटर का रस- 1/2 छोटा चम्‍मच
  • हल्‍दी- 1/4 छोटा चम्‍मच
  • एलोवेरा जेल- 1/4 छोटा चम्‍मच

विधि

  • एलोवेरा छोड़कर चने के पेस्ट में सारी चीजें मिलाएं।
  • मिश्रण को चेहरे पर लगाएं।
  • 10 मिनट बाद धोकर एलोवेरा जेल से मसाज करें।

काला चना-नीम फेस पैक

सामग्री

  • चना पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच
  • नीम पाउडर- 1 बड़ा चम्‍मच
  • दही- 1 बड़ा चम्‍मच
  • गुलाब जल- आवश्‍यकतानुसार

विधि

  • एक बाउल में सारी चीजें मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • पेस्ट को चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं और सूखने पर धो दें।
  • हफ्ते में एक बार यह पैक लगाएं।
  • जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

डिस्क्लेमर: किसी भी तरह की एलर्जी या त्वचा संबंधी किसी समस्या से परेशान महिलाएं फेस पैक इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह जरूर लें। पैच टेस्ट के बाद ही पैक ट्राई करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

प्रस्तुति: वंदना अग्रवाल

Image Credit: Sakhi and Shutterstock