श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन हर महिला एथनिक और खूबसूरत लुक पाना चाहती है। इस दिन सुंदर कपड़े और परफेक्ट मेकअप करके वे खुद को भीड़ से अलग बनाती हैं। मेकअप और कपड़ों के अलावा एक बेहतरीन हेयरस्टाइल भी आपके पूरे लुक में जान फूंक देता है। खासकर त्योहारों के दिनों में पूजा-पाठ के समय सुंदर हेयरस्टाइल आपकी खूबसूरती को और बढ़ा देता है। अगर आप भी इस साल जन्माष्टमी पर सिंपल और सुंदर हेयरस्टाइल बनाने की सोच रही हैं, तो आपके लिए हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हेयरस्टाइल सबसे सही ऑप्शन रहेगा।
5 मिनट में हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हेयरस्टाइल बनाने के स्टेप्स
जन्माष्टमी के खास मौके पर हाफ-अप हाफ-डाउन ब्रेड हेयरस्टाइल बनाकर आप न केवल अपने लुक को ग्रेसफुल और मॉडर्न टच दे सकती हैं, बल्कि इसे आप सिर्फ 5 मिनट में बनाकर तैयार भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका -
(Image credit: pinterest/Lovelyish)
1. बालों को तैयार करें और फ्रंट सेक्शनिंग करें
किसी भी हेयरस्टाइल को अच्छी फिनिशिंग देने के लिए बालों को सही ढंग से सेट करना जरूरी है। बालों को सेट करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -
- बालों को सेट करने के लिए सबसे पहले इन्हें अच्छी तरह से सुलझा लें।
- अब सामने के हिस्से से सिर के दोनों तरफ से थोड़े-थोड़े बालों की लटें निकालें।
- आप चाहें, तो अपने बालों को नीचे से हल्का सा कर्ल या वेवी भी कर सकती हैं।
2. क्राउन एरिया से चोटी गूंथें
इस हेयरस्टाइल को परफेक्ट टच देने के लिए सिर के ऊपरी हिस्से के बालों से हाफ-अप ब्रेड तैयार करें। इसके लिए इन स्टेप्स को अपनाएं -
- दोनों तरफ से निकाली हुई लटों को पीछे की तरफ ले जाएं।
- तीन स्ट्रैंड्स वाली चोटी या डच ब्रेड की तरह गूंथ लें।
- चोटी गूंथने के बाद उसके हिस्सों को हल्का-हल्का बाहर की तरफ खींचें।
- इससे पतली चोटी भी घनी और मोटी दिखेगी।
यह भी पढ़ें- Hair Accessories For Messy Bun: मेसी बन हेयरस्टाइल लगेगा यूनिक, जब लगाएंगी ये हेयर एक्सेसरीज
3. रबर बैंड और बॉबी पिंस का इस्तेमाल करें
हेयरस्टाइल जल्दी खराब न हो और लंबे समय तक टिकी रहे, इसके लिए आप रबर बैंड और पिंस का इस्तेमाल कर सकती हैं -
- इसके लिए सबसे पहले दोनों तरफ की चोटियों को एक साथ सिर के पिछले हिस्से में ले जाएं।
- अब इन्हें एक ट्रांसपेरेंट मिनी रबर बैंड से बांध लें।
- इसके बाद बॉबी पिंस की मदद से इसे अच्छे से सेट और फिक्स करें।
4. खुले बालों को दें फाइनल टेक्सचर
ब्रेड बनाने के बाद नीचे बचे हुए खुले बालों को ऐसे ही न छोड़ें। इन्हें फाइनल टच देकर अपनी हेयरस्टाइल को पूरा करें -
- नीचे छूटे हुए बालों पर सबसे पहले हेयर सीरम या स्प्रे लगाएं।
- इसके बाद हल्के हाथों से बालों को संवारें, ताकि वे सीधे, सुलझे हुए और एक सीध में आ जाएं।
जन्माष्टमी पर भीड़ से अलग दिखने के लिए आप घर पर ही केवल 5 मिनट में यह आसान हाफ-अप हाफ-डाउन हेयरस्टाइल बना सकती हैं। यह स्टाइल पारंपरिक साड़ी, अनारकली सूट या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ बहुत ही खूबसूरत और अट्रैक्टिव लगेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788359048279_m.webp)