क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि किसी दोस्त की स्किन पर कोई क्रीम या फेसवॉश अच्छा काम करता है और आप भी वही प्रोडक्ट खरीद लेती हैं, लेकिन कुछ दिन इस्तेमाल करने के बाद आपकी स्किन पर उसका कोई खास असर नहीं दिखता है? इसकी वजह आपकी स्किन टाइप अलग होना हो सकती है। दरअसल, हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती है।

किसी का चेहरा जल्दी ऑयली हो जाता है, तो किसी की स्किन हमेशा ड्राई रहती है। कई लोगों के चेहरे पर कुछ खास हिस्से ऑयली और कुछ हिस्से ड्राई होते हैं। इसलिए स्किन केयर शुरू करने से पहले अपनी स्किन टाइप को समझना जरूरी होता है।

अपनी स्‍क‍िन टाइप को कैसे पहचानें?

आइए जानते हैं कि ऑयली, ड्राई, कॉम्बिनेशन और सेंसिटिव स्किन में क्या फर्क होता है। साथ ही यह भी बताएंगे क‍ि इसे कैसे पहचाना जा सकता है?

image credit- magnific

1. ऑयली स्किन की पहचान कैसे करें?

अगर चेहरा धोने के कुछ समय बाद ही चिपचिपा और चमकदार दिखने लगे, तो समझ जाइए क‍ि आपकी स्किन ऑयली है। ऐसी स्किन में ऑयल ज्यादा नजर आता है। इसलिए अपनी स्किन को समझकर ही उसके हिसाब से प्रोडक्ट चुनें।

2. ड्राई स्किन कैसे पहचानें?

अगर चेहरा धोने के बाद स्किन खिंची-खिंची महसूस होती है या ड्राई लगती है, तो आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। ऐसी स्किन को मॉइश्चराइजर की जरूरत होती है। इसके लिए अपनी स्किन के हिसाब से मॉइश्चराइजर यूज कर सकती हैं।

image credit- magnific

3. कॉम्बिनेशन स्किन में क्या होता है?

आपको बता दें क‍ि कॉम्बिनेशन स्किन में चेहरे के अलग-अलग हिस्सों की जरूरत अलग होती है। कुछ हिस्से ऑयली होते हैं, जबकि दूसरे हिस्से ड्राई रहते हैं। ऐसे में पूरे चेहरे पर एक ही तरह का प्रोडक्ट लगाने के बजाय आप स्किन की जरूरत के ह‍िसाब से स्‍क‍िन केयर कर सकती हैं।

4. सेंसिटिव स्किन को कैसे समझें?

अगर किसी ब्‍यूटी प्रोडक्ट को लगाने के बाद चेहरे पर बार-बार जलन, रेडनेस या इर‍िटेशन होती है, तो इसका मतलब है क‍ि आपकी स्किन सेंसिटिव है। अगर ये दिक्कत बनी रहती है, तो खुद से नए प्रोडक्ट आजमाने के बजाय स्किन डॉक्टर से मिलना सही रहेगा।

image credit- magnific

स्किन केयर शुरू करते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप स्‍क‍िन केयर शुरू करने जा रही हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना जरूरी है। जैसे-

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह जानकारी सिर्फ आपके सामान्य ज्ञान के लिए है, इसे डॉक्टरी सलाह न समझें। हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए कोई भी नया प्रोडक्ट या नुस्खा चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर आपको स्किन में कोई जलन, लालपन या एलर्जी की समस्या है, तो सीधे स्किन डॉक्टर (Dermatologist) से सलाह लें।

Image Credit- Magnific