हरियाली तीज पर महिलाएं सजने संवरने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। नई साड़ी, हरी चूड़ियां, मेहंदी और सुंदर ज्वैलरी के साथ चेहरे पर भी हीरे जैसा निखार चाहिए होता है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं घर में ही स्किन केयर करना पसंद करती हैं। हल्दी और दूध भी ऐसा ही एक घरेलू नुस्खा है जिसका इस्तेमाल सदियों से त्वचा की रंगत निखारने में किया जाता रहा है।
चेहरे पर कैसे करें हल्दी-दूध का इस्तेमाल?
अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर हल्दी और दूध का 3 तरह से इस्तेमाल करने का तरीका बता रही हैं। इससे आपको नेचुरली चमक मिल सकती है। आइए जानते हैं-
1. हल्दी-दूध का सिंपल फेस पैक
अगर आपके पास समय की कमी है तो एक चम्मच दूध में बहुत थोड़ी सी हल्दी मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकती हैं। बस ध्यान रखें कि हल्दी की मात्रा बहुत ज्यादा न हो। इसे आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़कर चेहरे पर लगा लें। थोड़ी देर के लिए इसे लगा रहने दें और फिर सादे पानी से चेहरे को साफ कर लें। इसके बाद आप जो मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करती हैं, उसे लगा लें।
यह भी पढ़ें- महंगे फेशियल से नहीं, इस हरियाली तीज नानी मां के इस देसी उबटन से निखारें चेहरा
2. हल्दी, दूध और बेसन से करें फेशियल क्लींजर
अगर आपकी स्किन ऑयली या कॉम्बिनेशन है, तो आप हल्दी, दूध और बेसन का यह नुस्खा भी आपके काम आ सकता है। दरअसल, बेसन डेड स्किन सेल्स को हटाता है, जिससे स्किन तुरंत साफ नजर आ सकती है। इसके लिए एक चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी और दो चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर तब तक लगाए रखे जब तक ये ड्राई न हो जाए। अब चेहरे को सादे पानी से धो कर साफ कर लें।
यह भी पढ़ें- Kiwi Facial सिर्फ 15 मिनट में करें, हरियाली तीज पर चांद सा चमकेगा चेहरा
3. ड्राई स्किन के लिए ट्राई करें हल्दी, कच्चा दूध और शहद
फेस्टिवल के समय बार-बार मेकअप करने से आपकी स्किन ड्राई हो सकती है। ऐसे में हल्दी, कच्चा दूध और शहद का यह पैक आपकी स्किन में नमी बनाए रखेगा और चेहरा भी सॉफ्ट नजर आएगा। इसके लिए एक चम्मच कच्चे दूध में आधा चम्मच शहद डालें और उसमें एक चुटकी हल्दी मिला लें। इब इसे पूरे चेहरे पर लगा लें। 15 मिनट बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
इन बातों का रखें खास ध्यान
अगर आप तीज पर हीरे जैसी दमकती त्वचा पाना चाहती हैं, तो हल्दी और दूध का इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें-
- फेस पैक बनाने के लिए हो सके तो बिना उबले हुए (कच्चे) ठंडे दूध का ही इस्तेमाल करें।
- चेहरे के लिए हमेशा गांठ वाली हल्दी का पाउडर ही इस्तेमाल करें।
- हल्दी एक चुटकी से ज्यादा न लें।
- किसी भी नुस्खे को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
- चेहरे पर कोई घाव या इंफेक्शन है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही इस्तेमाल करें।
- इंस्टेंट ग्लो के लिए रात में सोने से पहले इस नुस्खे का इस्तेमाल करें।
इस हरियाली तीज पर आप भी केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स की जगह यह नेचुरल तरीका अपना सकती हैं। इससे आपका चेहरा एकदम निखरा और दमकता हुआ नजर आएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
