तेज धूप,आंधी और प्रदूषण के कारण चेहरे पर सनटैन, कालापन और पिग्मेंटेशन होना एक आम समस्या है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महंगे और केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का यूज करना मुश्किल है उसकी जगह नेचुरल चीजों का रुख करना एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। रसोई में मौजूद खीरा न केवल त्वचा को ठंडक पहुंचाता है बल्कि यह किसी वरदान से कम भी नहीं है। बता दें कि इसमें प्रचुर मात्रा में पानी और कूलिंग एजेंट्स होते हैं, जो न सिर्फ त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करते हैं बल्कि धूप से झुलसी त्वचा को ठीक करने में भी मदद करते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चेहरे के लिए खीरे का रस कैसे उपयोगी है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
स्किन ब्राइटनिंग मास्क (Cucumber Face Mask)
त्वचा की रंगत को सुधारने और कालेपन को दूर करने के लिए खीरे का जूस एक नेचुरल उपाय साबित हो सकता है। इसके लिए ताजे खीरे के रस में थोड़ा सा दही या नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं। इस गाढ़े पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें।
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड और नींबू के ब्लीचिंग गुण जब खीरे के साथ मिलते हैं, तो यह जिद्दी सनटैन को काटकर त्वचा को अंदर से निखारते हैं। यह होममेड मास्क चेहरे की पिग्मेंटेशन को कम कर आपको एक नेचुरल और हेल्दी ग्लो दे सकता है।
इसे भी पढ़ें -काले और फटे होंठों से मिलेगा छुटकारा, घर पर चुकंदर से बनाएं यह जादुई लिप मास्क; 7 दिनों में दिखेगा असर
खीरे का जूस एक नेचुरल टोनर
फ्रेश खीरे के जूस को एक बेहतरीन नेचुरल स्किन टोनर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। यह आपकी त्वचा को न केवल तुरंत ताजगी दे सकता है बल्कि उसे नमी भी प्रदान कर सकता है। खीरे में मौजूद कसैले गुण चेहरे के बड़े और खुले पोर्स को टाइट करने में मदद करते हैं, जिससे त्वचा जवां और कसी हुई नजर आती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
- एक साफ कॉटन पैड लें, उसे खीरे के रस में डुबोएं और अपने पूरे चेहरे पर थपथपाते हुए लगाएं।
- बेहतर परिणाम के लिए इसे अपने डेली स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं, जिससे चेहरे की चमक हमेशा बनी रहे।
इसे भी पढ़ें -काले घुटनों के कारण शॉर्ट्स पहनने में आती है शर्म? इस मास्क से 7 दिनों में दिख सकता है असर
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
