हम सभी चाहते हैं कि हमारी खूबसूरती की हर कोई तारीफ करे। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। आमतौर पर लोग सुंदरता निखारने के लिए सिर्फ चेहरे पर ही ध्यान देते हैं, लेकिन पैरों और नाखूनों काे नजरअंदाज कर दिया जाता है। इस वजह से पैरों के नाखून पीले और गंदे नजर आन लगते हैं।
ऐसे में लोग पैरों के नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए पार्लर जाते हैं, लेकिन अब आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ब्यूटी एक्सपर्ट प्रियंका यादव कुछ आसान से टिप्स दे रही हैं जिसे अपनाकर आप भी पैरों के नाखूनों को सुंदर बना सकती हैं। आइए जानते हैं-
सबसे पहले पैरों को अच्छी तरह साफ करें
नाखूनों की देखभाल की शुरुआत पैरों की सफाई से ही होती है। इसलिए एक टब में गुनगुना पानी ले लें और उसमें थोड़ा सा साबुन मिला दें। अब पैरों को 10 से 15 मिनट के लिए उसी में डुबोकर रखें। इससे नाखूनों और त्वचा पर जमी गंदगी सॉफ्ट हो जाएगी और सफाई आप आसानी से कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें- Pedicure At Home: सिर्फ 5 स्टेप्स में घर पर करें पेडिक्योर, फटी एड़ियों और कालेपन से मिलेगा छुटकारा
नाखूनों को सही तरीके से काटें
लंबे और कलर चेंज हो चुके नाखूनों को काटना जरूरी होता है। पैर के नाखूनों को बहुत ज्यादा गोल शेप में काटने के बजाय आप सीधा काटें। इससे नाखून अंदर की तरफ नहीं बढ़ेंगे। नाखून काटने के बाद नेल फाइल की मदद से किनारों को स्मूथ कर लें।
नाखूनों की सफाई करें
आपके साथ भी ऐसा होता होगा कि नाखूनों के नीचे धूल-मिट्टी और गंदगी जमा हो जाती होगी। इसे साफ करने के लिए आप किसी सॉफ्ट ब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- फ्री में घर पर करें Pedicure, बस इस पेस्ट को लगाने से दूर होगी पैरों की टैनिंग
मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें
नाखूनों और आसपास की स्किन को हेल्दी रखने के लिए मॉइश्चराइज करना जरूरी है। इसके लिए आप फुट क्रीम, नारियल तेल या कोई अच्छा मॉइश्चराइजर इस्तेमाल कर सकती हैं। रात को सोने से पहले पैरों और नाखूनों पर जरूर क्रीम लगाएं।
यह भी पढ़ें- Manicure At Home: पार्लर जैसा महंगा मैनीक्योर अब घर पर, 4 आसान स्टेप्स में दूध जैसे गोरे हो जाएंगे आपके हाथ
नेल पॉलिश लगाएं
अगर आप नाखूनों को और सुंदर बनाना चाहती हैं, तो अपनी पसंद की नेल पॉलिश लगा सकती हैं, लेकिन नेल पॉलिश लगाने से पहले नाखूनों को अच्छी तरह साफ कर लें।
यह भी पढ़ें- Glowing Hand Tips: बिना पार्लर जाए नेचुरल चीजों से चमकेंगे आपके हाथ, इस नुस्खे से दूर होगा हाथों का कालापन
इन बातों का भी रखें ध्यान
- रोजाना पैरों को साफ करें।
- बहुत टाइट फुटवियर न पहनें।
- नाखूनों को ताेड़ने से बचें।
तो अगर आप भी पैरों के नाखूनों को सुंदर बनाना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
