बदलते मौसम में होंठों का फटना एक आम समस्या है। कई बार होंठ इतने ज्यादा ड्राई हो जाते हैं कि हंसने, बोलने या कुछ खाने में भी दर्द होने लगता है। होंठों पर पपड़ी जमने लगती है और कभी-कभी खून भी निकलने लगता है। ऐसे में बार-बार लिप बाम लगाने का मन करता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपके किचन में रखा घी भी फटे होंठों को आराम देने में मदद कर सकता है?
दरअसल, घी होंठों की ऊपर की लेयर पर चिकनाई बनाए रखने और ड्राईनेस को कम करने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप भी घर पर नेचुरल लिप बाम बनाना चाहती हैं, तो हम आपको घी से बनाने का सही तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-
image credit- ai
फटे होंठों पर घी लगाने से क्या फायदा होता है?
आपको बता दें कि घी में हेल्दी फैट होता है, जो होंठों की स्किन को भी हेल्दी रखता है। साफ शब्दों में कहें तो यह होंठों को सुरक्षा कवच देता है, जिससे हाेंठों की नमी जल्दी नहीं खत्म होती है। साथ ही खिंचाव भी कम होता है। खासकर जब होंठ ड्राई हों और उन पर पपड़ी जमने लगी हो, तब थोड़ी मात्रा में घी लगाने से आराम मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- Homemade Lip Balm: किचन की सिर्फ 4 चीजों से घर पर बनाएं नेचुरल लिप बाम, गुलाबी बनेंगे होंठ
घर पर घी से ऐसे बनाएं नेचुरल लिप बाम
अगर आप बाजार में मिलने वाले लिप बाम की जगह घरेलू नुस्खा पसंद करती हैं, तो घी से लिप बाम बना सकती हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं है। लिप बाम बनाने के लिए जरूरी चीजें-
- आधा चम्मच प्योर घी
- आधा चम्मच नारियल का तेल
- एक छोटा, साफ और सूखा डिब्बा
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में घी और नारियल का तेल लें। अब दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अगर घी ज्यादा जमा हुआ है, तो कटोरी को थोड़ा गर्म करके उसे मेल्ट भी कर सकती हैं। बस ध्यान रहे कि इसे ज्यादा गर्म नहीं करना है। अब इसे साफ और सूखे डिब्बे में भर लें और ठंडा होने दें। आपका घर पर बना नेचुरल लिप बाम इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।
image credit- magnific
होममेड लिप बाम का इस्तेमाल कब और कैसे करें?
अगर आप घर पर घी से बने लिप बाम का इस्तेमाल कर रही हैं, तो रात में लगाना सही रहेगा। इससे यह रात भर में अपना असर दिखा पाएगी। सुबह आपके होंठ भी मुलायम नजर आ सकते हैं।
होममेड लिप बाम का इस्तेमाल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?
अगर आप घर पर बने होममेड लिप बाम का इस्तेमाल कर रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-
- इस्तेमाल करने से पहले हमेशा पैच टेस्ट जरूर करें।
- जलन या खुजली हो, तो इस्तेमाल करना बंद कर दें।
- होंठ ज्यादा फट रहे हैं, तो डॉक्टर से मिलने में देरी न करें।
- बहुत ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से बचें।
- साफ और सूखे डिब्बे में इस लिप बाम को एक महीने तक स्टोर कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Magnific
