चमकती और साफ स्किन तो हर किसी को पसंद होती है। इसके लिए लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स से लेकर पार्लर ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। क्या आप जानती हैं कि रसोई में मौजूद कुछ चीजों से भी घर पर स्किन केयर के लिए नुस्खे तैयार किए जा सकते हैं? मशहूर कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी ने एक पॉडकास्ट में अपने स्किन केयर रूटीन के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह चेहरे पर घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करती हैं। इनमें चावल और लौंग से तैयार किया जाने वाला होममेड टोनर शामिल है।

जया किशोरी की ग्लोइंग स्किन का ये है राज

क्या आप भी जया किशोरी जैसी दमकती और बेदाग त्वचा पाना चाहती हैं? अगर हां, तो आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है। जया किशोरी ने बताया है कि वह अपनी स्किन पर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करतीं, बल्कि एक देसी होममेड टोनर लगाती हैं जिससे चेहरा हमेशा फ्रेश और ग्लोइंग रहता है। यह टोनर न सिर्फ स्किन को हाइड्रेट रखता है बल्कि पिंपल्स और दाग-धब्बों को भी दूर करता है।

Photo Credit: Magnific

चावल और लौंग से कैसे बनाएं टोनर?

इस घरेलू टोनर को तैयार करने के लिए आपको चावल, लौंग और पानी की जरूरत होगी।

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक साफ बर्तन में थोड़े से चावल और 3-4 लौंग लें।
  • अब इसमें पर्याप्त पानी डालकर रातभर भिगोकर रख दें।
  • अगली सुबह इस पानी को छान लें।
  • छने हुए पानी को एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें।

इस तरह आपका होममेड टोनर तैयार हो जाएगा। इसे बनाने के लिए साफ बर्तन और स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करें।

त्वचा के लिए चावल और लौंग कितने फायदेमंद हैं?

चावल के पानी का इस्तेमाल कई लोग त्वचा की देखभाल के लिए करते हैं। हालांकि, इससे त्वचा में निखार आने या दाग-धब्बे कम होने के दावों पर अभी सीमित वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध हैं। वहीं, लौंग में यूजेनॉल नामक इंग्रेडिएंट पाया जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि लौंग का पानी हर तरह की त्वचा के लिए सुरक्षित या फायदेमंद होगा। इसलिए, इस टोनर को इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें।

टोनर लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

स्किन से जुड़े कोई प्रोडक्ट चेहरे पर इस्तेमाल करने से कुछ बातों को हमेशा ध्यान में रखना चाहिए।

  1. घरेलू नुस्खा होने के बावजूद इसे सीधे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  2. हाथ के किसी छोटे हिस्से पर लगाकर देखें कि जलन या खुजली तो नहीं हो रही है। ऐसा होने पर इसका इस्तेमाल न करें।
  3. चावल और लौंग के पानी में कोई कनेक्शन नहीं होता है, इसलिए इसे लंबे समय तक रखकर इस्तेमाल करने से बचें।
  4. बेहतर है कि इसे थोड़ी मात्रा में बनाएं और फ्रिज में रखकर भी जल्द इस्तेमाल कर लें।
  5. चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए क्लेंजर, मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का यूज भी जरूर करें।

Photo Credit: Magnific

त्वचा के निखार के लिए अपनाएं सही देखभाल

जया किशोरी का बताया घरेलू टोनर बनाने में आसान जरूर है, लेकिन इसे त्वचा की हर समस्या का समाधान नहीं समझना चाहिए। अच्छी स्किन के लिए केवल टोनर नहीं बल्कि पर्याप्त नींद, अच्छा खानपान, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना भी जरूरी है। किसी भी नए नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी त्वचा की जरूरतों को समझें। अगर आपको लगातार मुंहासे, दाग-धब्बे या जलन की समस्या रहती है, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर होगा।

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के बजाय अगर आप भी नेचुरल चीजों पर भरोसा करते हैं तो जया किशोरी का यह होममेड टोनर आपके लिए बेस्ट है। यह न सिर्फ बजट फ्रेंडली है बल्कि केमिकल फ्री होने से स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता। तो आज ही इसे ट्राई करें और पाएं नैचुरल ग्लो। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।