बाजार में मिलने वाले महंगे स्क्रब और फेशियल हर किसी की स्किन को सूट नहीं करते हैं। कई बार तो इनसे स्किन और ज्यादा रूखी और बेजान लगने लगती है। ऐसे में अमरूद एक आसान और सस्ता ऑप्शन है। इसमें विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और नेचुरल एंजाइम होते हैं, जो डेड स्किन को हटाकर स्किन को साफ और फ्रेश दिखाने में मदद करते हैं।
धूप में टैन हुई स्किन के लिए बेस्ट है अमरूद का स्क्रब
धूप में बाहर निकलते ही चेहरा काला पड़ जाता है। गर्दन और हाथों पर टैनिंग साफ दिखने लगती है। अमरूद का स्क्रब इसी टैनिंग को हल्का करने में काम आता है। हफ्ते में 1-2 बार सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो स्किन में नेचुरल चमक लौटने लगती है।
अमरूद स्किन के लिए क्यों फायदेमंद है?
अमरूद में विटामिन C काफी मात्रा में पाया जाता है। यह स्किन को ब्राइट दिखाने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो धूप और प्रदूषण से होने वाले नुकसान से स्किन को बचाते हैं। अमरूद का गूदा नेचुरल तरीके से डेड स्किन को हटाता है। इससे पोर्स साफ होते हैं और चेहरा हल्का और साफ नजर आता है। ड्राई स्किन वालों के लिए भी यह अच्छा है, क्योंकि इसमें नेचुरल नमी होती है।
अमरूद का नेचुरल स्क्रब बनाने का तरीका
सामग्री
- 4 चम्मच पका हुआ अमरूद का गूदा
- 4 चम्मच बारीक पिसा हुआ ओट्स
- 1 चम्मच जोजोबा ऑयल या शहद
अमरूद स्क्रब बनाने का तरीका
- सबसे पहले अमरूद को अच्छे से धोकर छील लें। फिर उसका गूदा निकालकर कांटे से अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें ओट्स का पाउडर और जोजोबा ऑयल या शहद मिला लें।
- मिश्रण को 2 मिनट तक ऐसे ही रख दें, ताकि ओट्स थोड़ा फूल जाए। आपका नेचुरल स्क्रब तैयार है। इसे फ्रिज में ज्यादा देर तक नहीं रखना है, ताजा बनाकर ही लगाना अच्छा रहता है।
अमरूद स्क्रब को लगाने का सही तरीका
- चेहरे को पहले साफ पानी से धो लें। फिर थोड़ा सा स्क्रब हाथ में लेकर चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथ से लगाएं।
- उंगलियों से गोल-गोल घुमाते हुए करीब 5 मिनट तक मसाज करें।
- आंखों के आसपास और होंठों पर स्क्रब नहीं लगाना है। मसाज के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और साफ तौलिए से हल्के से थपथपाकर सुखा लें।
- लगाने के बाद हल्का मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे स्किन सॉफ्ट बनी रहती है।
टैनिंग दूर करने के लिए अमरूद का खास नुस्खा
- अगर धूप से चेहरा ज्यादा काला पड़ गया है, तो अमरूद के गूदे में कच्चा दूध और ठंडा गुलाब जल मिला लें।
- इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10 मिनट तक लगा रहने दें। फिर हल्के हाथ से रगड़कर धो लें। दूध स्किन को ठंडक देता है और गुलाब जल स्किन को फ्रेश करता है। हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमाया जा सकता है।
एक्स्ट्रा एक्सफोलिएशन चाहिए तो ये तरीका अपनाएं
- जिनकी स्किन ज्यादा ऑयली है और ब्लैकहेड्स की दिक्कत रहती है, उनके लिए गुलाबी अमरूद अच्छा रहता है। इसके छोटे-छोटे बीज नेचुरल स्क्रब का काम करते हैं।
- अमरूद के गूदे में 1 चम्मच दही मिलाकर भी लगाया जा सकता है। दही स्किन को ठंडा रखता है और दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करता है।
अमरूद का स्क्रब हफ्ते में कितनी बार लगाएं?
- स्क्रब को रोज नहीं लगाना है। हफ्ते में सिर्फ 1 से 2 बार ही काफी है।
- ज्यादा रगड़ने से स्किन लाल हो सकती है और जलन भी हो सकती है।
- हमेशा हल्के हाथ से मसाज करें। सेंसिटिव स्किन वाले पहले हाथ के एक छोटे हिस्से पर लगाकर देखें। अगर जलन या खुजली हो, तो तुरंत धो लें और दोबारा न लगाएं।
अमरूद का स्क्रब लगाने के बाद इन बातों का रखें ध्यान
- स्क्रब के बाद सीधे धूप में नहीं जाना है। बाहर जाना हो तो सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- रात को स्क्रब लगाना ज्यादा अच्छा रहता है, क्योंकि इसके बाद स्किन को आराम मिल जाता है। स्क्रब वाले दिन कोई दूसरा केमिकल वाला फेस पैक या ब्लीच नहीं लगाना चाहिए।
चमकती और साफ स्किन के लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। अमरूद का नेचुरल स्क्रब घर पर आसानी से बन जाता है और टैनिंग, डेड स्किन और डलनेस को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। बस सही तरीका, सही समय और हल्का हाथ, यही तीन बातें याद रखनी हैं। नियमित इस्तेमाल से स्किन नेचुरल तरीके से फ्रेश और ग्लोइंग नजर आने लगती है।
यह भी पढ़ें- Winter Beauty Tips: गिरते तापमान के साथ क्यों बढ़ जाती है बालों की समस्या? समझें असली वजह
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
