गर्मी के मौसम में आपकी स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर एक स्पेशल आइस क्यूब्स तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे आइस क्यूब के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट के बारे में।
ऐसे बनाएं होममेड स्पेशल आइस क्यूब
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अगर आप भी गर्मी के मौसम में स्किन पर लालिमा, जलन या इन्फेक्शन जैसी परेशानियों का सामना कर रही हैं और अपनी स्किन को पहले जैसी खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर कुछ चीजों से मिलकर तैयार एक खास जादुई आइस क्यूब तैयार कर सकती हैं। इस आइस क्यूब को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
आइस क्यूब बनाने के लिए सामग्री
- पानी
- खीरे का रस
- गुलाब जल
- कच्चा दूध
यह भी पढ़ें- एलोवेरा आइस क्यूब से चमकाएं अपना चेहरा, एक्सपर्ट से जानें बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका
आइस क्यूब बनाने का तरीका
- इस आइस क्यूब्स को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में खीरे को कद्दूकस कर उसका रस निकाल लें।
- आप उसमें थोड़ा कच्चा दूध और गुलाब जल मिक्स कर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
- अब इसमें थोड़ा सा पानी मिक्सकर इस मिश्रण को बर्फ ट्रे में डालकर फ्रीजर में रख दें।
- जैसे ही आपके इस मिश्रण से क्यूब तैयार हो जाए, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
इस आइस क्यूब को आप रोजाना रात में सोने से पहले 30 मिनट तक अपने चेहरे पर हल्के हाथों से घिसते हुए चेहरे की मसाज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा। अगर आप इस आइस क्यूब का पहली बार अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- घर पर बनाएं ये एंटी-एजिंग ग्रीन टी आइस क्यूब्स और झुर्रियों को करें कम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
