गर्मी के मौसम में कई बार तेज धूप और धूल से त्वचा बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में हम कई तरह के स्किन केयर रूटीन फॉलो करते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि कई बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में अगर घर पर ही कुछ नेचुरल चीजों से फेस पैक तैयार किया जाए तो ये गर्मी में त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है और स्किन को ग्लोइंग भी बना सकता है। आइए आपको बताते हैं कैसे आप अंगूर, पपीता और अनार जैसे फलों में कुछ अन्य सामग्रियां मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकती हैं और त्वचा में नेचुरल ग्लो ला सकती हैं। आइए ब्यूटी एक्सपर्ट गुंजन गौड़ से जानें फलों से फेस पैक बनाने के आसान तरीके।
अंगूर और सेब का फेस पैक
अंगूर और सेब ये दोनों फल एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर हैं, जो कि त्वचा को खूबसूरत बनाने और कसावट लाने में उपयोगी होते हैं।
आवश्यक सामग्री
- अंगूर-1 कप
- सेब- 1
फेस पैक बनाने की विधि
- सभी चीजों को ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बनाएं।
- चेहरे व गर्दन पर करीब आधे घंटे के लिए लगाकर रखें।
- मास्क सूख जाने के बाद पानी से धो दें।
- बेहतर रिजल्ट के लिए इस मास्क को हफ्ते में 2 से 3 बार अप्लाई करें।
पपीता और मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक
पपीते में विटमिंस, मिनरल्स और न्यूट्रिशन पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं, इसलिए यह त्वचा में चमक लाने और जवां दिखाने के लिए उपयोगी मानी जाती है। आप पापीती में कुछ चीजें मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकती हैं और स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं।
पपीते में विटमिंस, मिनरल्स और न्यूट्रिशन पर्याप्त मात्रा में होते हैं, इसलिए यह त्वचा में चमक लाने और जवां दिखाने के लिए उपयोगी है।
यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: चेहरे पर ऐसे लगाएं गेंदे के फूल का फेस पैक, चमक सकती है आपकी स्किन
आवश्यक सामग्री
- पपीता- 1/2 पपीते का पल्प
- मुल्तानी मिट्टी-1/2 कप
फेस पैक बनाने की विधि
- दोनों चीज़ों को समान रूप से मिलाकर फेस पैक तैयार करें। इस फेस पैक को अच्छी तरह से चेहरे पर लगाएं।
- कम से कम 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
- पैक सूखने के बाद चेहरा पानी से धो लें। अच्छे परिणाम के लिए इस मास्क को सप्ताह में 2-3 बार लगाएं।
एक्सपर्ट टिप्स: ब्यूटी एक्सपर्ट गुंजन गौड़ के मुताबिक, 'त्वचा को सुंदर बनाने के लिए उस पर ऐसे पदार्थों का उपयोग करना लाभकारी होता है, जिनका हम सेवन कर सकें। फल ऐसे प्राकृतिक पदार्थ होते हैं, जो विटमिंस, एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं इसलिए त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए फलों के फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
प्रस्तुति : गीतांजलि
Images: magnific.com
