आजकल की व्यस्त दिनचर्या में लोगों के पास इतना भी टाइम नहीं होता है कि वो अपने बालों को धोने के बाद नेचुरल तरीके से सुखाएं। ऐसे में खासतौर पर महिलाएं बाल धोने के बाद उन्हें सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। यूं कहा जाए कि बालों को धोने के बाद तुरंत हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना आजकल लड़कियों की एक आम आदत बन चुकी है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि गीले बालों पर सीधे ड्रायर का इस्तेमाल करने से गर्म हवा का असर आपके बालों को नुकसान पहुंचा सकता है? ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के अनुसार, यह छोटी सी आदत आगे चलकर आपके बालों को कमजोर ड्राई और बेजान बना सकती है। आइए जानें इस गलती से आपके बालों में क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।

गीले बालों में हेयर ड्रायर का इस्तेमाल क्यों नहीं करना चाहिए?

बालों को धोने के बाद तुरंत ड्रायर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि बाल धोने के बाद गीले होते हैं और बालों की जड़ों के साथ स्ट्रैंड्स पूरी तरह से पानी से भीगे होते हैं और काफी नाजुक स्थिति में होते हैं।

ऐसे में जब आप बालों को सुखाने के लिए ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं तो ये गर्म होता है। ऐसे में ठंडा और गर्म मिलाने से आपके बालों पर गलत असर हो सकता है जिससे बाल डैमेज होने लगते हैं। अगर आप भी बालों को धोने के तुरंत बाद सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं तो ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के अनुसार आपको ये आदत तुरंत बदलने की जरूरत है। इससे आपके बालों को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। आइए जानें उनके बारे में-

बालों का रूखापन बढ़ना

बाल सुखाने के लिए अगर आप तुरंत हेयर ड्रायर का इतेमाल करती हैं तो इसकी गर्म हवा बालों की प्राकृतिक नमी को छीन लेती है। इससे बाल धीरे-धीरे रूखे और बेजान दिखने लगते हैं। अगर आप इस आदत को बदलती नहीं हैं, तो बालों की चमक काफी कम हो सकती है और बाल बहुत ज्यादा रूखे दिखने लगते हैं।

यह भी पढ़ें- हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से झड़ने शुरू हो गए हैं बाल तो करें ये उपाय

स्प्लिट एंड्स की समस्या आ सकती है

गीले बाल पहले से ही कमजोर होते हैं और ऐसे में ड्रायर का इस्तेमाल करने से और ज्यादा डैमेज होने लगते हैं जिसकी वजह से स्प्लिटएंडस की समस्या आ सकती है। ड्रायर की गर्म हवा बालों के स्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा सकती है। इसकी वजह से बाल ज्यादा टूटने लगते हैं और स्प्लिट एंड्स की समस्या बढ़ जाती है। यह समस्या लंबे बालों में ज्यादा देखने को मिलती है।

स्कैल्प पर हो सकता है बुरा असर

बालों को धोने के बाद तुरंत ड्रायर से सुखाने से न सिर्फ बाल बल्कि स्कैल्प भी प्रभावित होती हैं। गर्म हवा के दुष्प्रभाव से स्कैल्प ज्यादा ड्राई होने लगती है। इसकी वजह से बालों में डैंड्रफ की समस्या होने लगती है जिससे हेयरफॉल का खतरा बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें- तेल लगाने से पहले बालों को धोना सही या गलत? एक्सपर्ट से जानें इसका सही जवाब

अगर आप भी बालों को धोने के बाद तुरंत ड्रायर से सुखाती हैं, तो आज ही अपनी ये आदत बदल लें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com