अधिकतर महिलाएं आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स (Dark Circles) की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं। कई लोगों का मानना है कि डार्क सर्कल्स सिर्फ नींद पूरी नहीं होने की वजह से होते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि नींद पूरी होने के बावजूद भी ऐसी कई वजहें हैं जो डार्क सर्कल्स का कारण बन सकती हैं।अगर आप भी 8 घंटे से ज्यादा की भरपूर नींद लेती हैं और अच्छा खाना खाती हैं, उसके बावजूद भी आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो रहे हैं, तो इसके पीछे परिवार और जीन (Genes) से जुड़ी वजह हो सकती है। आइए जानते हैं इन जेनेटिक कारणों के बारे में।
नींद पूरी होने के बावजूद भी डार्क सर्कल्स क्यों होते हैं?
नींद पूरी होने के बाद भी डार्क सर्कल्स होना कई बार चिंता का विषय बन सकता है। इसके पीछे ये अहम कारण हो सकते हैं -
1. आंखों के नीचे की स्किन का पतला होना
डार्क सर्कल्स का कारण आंखों के नीचे की स्किन का पतला होना भी है। कई लोगों में जेनेटिक कारणों से आंखों के नीचे वाला हिस्सा थोड़ा पतला होता है और वहां जब चर्बी या बदलाव होता है, तो इससे डार्क सर्कल्स दिखने लगते हैं। बहुत पतली स्किन होने की वजह से नीचे की ब्लड वेसल्स ऊपर से झलकने लगती हैं, जिससे नींद पूरी होने के बावजूद भी यह हिस्सा काला नजर आता है।
2. आंखों के आसपास मेलेनिन जमा होना
दूसरा कारण भारतीय स्किन में मेलेनिन बनने लगते हैं। आंखों के चारों ओर मेलेनिन ज्यादा जमा होने की वजह से भी डार्क सर्कल्स की समस्या बढ़ सकती है। यह परेशानी केवल सोने या आराम करने से खत्म नहीं होती।
यह भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स कम करने के लिए मुल्तानी मिट्टी और दूध का ये पेस्ट है बेस्ट, जानें इस्तेमाल का सही तरीका
3. वैज्ञानिक वजह
आंखों के नीचे के गड्ढे कितने गहरे है और वहां कितनी चर्बी मौजूद है, यह आपके परिवार के जीन्स पर निर्भर करता है। अगर आपकी आंखों के नीचे का हिस्सा थोड़ा अंदर की तरफ है और वहां की चर्बी बाहर निकली हुई है, तो इससे उसपर परछाई बनने लगती है। इसी परछाई की वजह से आंखें सूजी हुई और काली नजर आती है।
जेनेटिक डार्क सर्कल्स को सही करने के तरीके
जीन्स को पूरी तरह से बदला मुश्किल हो सकता है, लेकिन सही देखभाल से इनका असर कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
- सूरज की किरणें मेलेनिन को और बढ़ाती हैं। इसे बचने के लिए आप आंखों के आसपास सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- आप चाहें, तो धुप में निकलने से पहले आंखों पर चश्मा लगा सकती हैं।
- विटामिन-सी, नियासिनमाइड जैसे आई क्रीम स्किन को नमी देने में मदद करते हैं।
- आंखों को बार-बार मसलने से स्किन ढीली हो सकती है, जिससे डार्क सर्कल्स की परेशानी बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स ने कर दिया है चेहरे की खूबसूरती को कम? मेकअप आर्टिस्ट से जानें हाइड करने का तरीका
निष्कर्ष: आंखों के नीचे दिखने वाला काला घेरा कम नींद या लापरवाही की वजह से ही नहीं बल्कि इसके और भी कारण हो सकते हैं। इस लेख में बताए गए 3 कारण डार्क सर्कल्स की वजह हो सकते हैं। आप कुछ आसान तरीकों को अपनाकर आंखों के आसपास की त्वचा को स्वस्थ और फ्रेश बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
IMAGE CREDIT: MAGNIFIC
