क्या आपकी त्वचा सेंसिटिव है या फिर आपको त्वचा संबंधी परेशानी है, तो इसे ध्यान में रखते हुए आप फेस सीरम का चुनाव कर सकती हैं। ऐसा फेस सीरम चुनें, जो आपकी त्वचा को गहराई से रिपेयर कर सके। अगर आप चाहती हैं कि त्वचा में कोलेजन और इलास्टिन बॉन्ड न खराब हो तो ऐसे सीरम को चुनें, जिनमें पेप्टाइड्स, रेटिनॉल या एंटीऑक्सीडेंट्स मौज़ूद हों। बता दें कि नेचुरल चीजों से बने फेस सीरम ज्‍यादा अच्छे रहते हैं, इनमें मौज़ूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में नमी बनाए रखते हैं।

फेस सीरम के फायदे

पोषक तत्वों से भरपूर सीरम त्वचा की संपूर्ण देखभाल करते हैं और त्वचा को अच्छी तरह नरिश भी करते हैं। इसके फायदों और लगाने के तरीके के बारे में हमें गीतांजलि सैलून नोएडा की एक्सपर्ट माही बता रही हैं।

  • इसके इस्तेमाल से त्वचा रिपयेर होती है। एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ फेस सीरम में विटामिन बी3 होता है, जो ऑयली त्वचा वालों के लिए बहुत लाभकारी होता है।
  • चेहरे पर मुहांसों की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो रेटिनोल युक्त फेस सीरम का उपयोग करें। यह एंटी-एजिंग होता है। इस लगाने से फाइन लाइंस ठीक हो जाती हैं। इस तरह का फेस सीरम खुले पोर्स बंद कर देता है। इसमें मौजूद विटामिन ए त्वचा टाइटनिंग का काम भी करता है।

ऑयली व एक्ने प्रोन त्वचा

  • ऐसी त्वचा वालों को सैलिसिलिक एसिड और रेटिनॉल युक्त सीरम का चुनाव करना चाहिए। इसमें मौजूद सैलिसिलिक एसिड पिंपल से बचाता है और रेटिनॉल में एंटी-एजिंग और एंटी-रिंकल गुणों से भरपूर होता है, जिससे त्वचा पर झुर्रियां कम पड़ती हैं।

ड्राई त्वचा के लिए

  • ड्राई त्वचा है तो ह्यलूरोनिक एसिड युक्त हाइड्रेटिंग सीरम चुनें। यह सीरम त्वचा की एजिंग मार्क्स छिपाने के भी काम आता है।

फेस सीरम ऐसे लगाएं

  • चेहरे को फेस वॉश से धोएं।
  • अगर फेस सीरम ऑयल बेस्ड जैसा पतला है तो उसकी एक या दो बूंद हथेलियों पर लेकर एक साइड के गाल पर लगाना शुरू करें। फिर दूसरे गाल पर भी इसे लगाएं और इस तरह इसे पूरे चेहरे पर लगाएं।
  • अगर सीरम गाढ़ा है, तो इसकी बूंदें हथेलियों पर लेकर चेहरे पर लगाएं।
  • सीरम लगाते वक्त हल्‍के हाथ से थपथपाते हुए लगाएं। ज्‍यादा न रगड़ें, ऐसा करने से फेस सीरम त्वचा में अच्छी तरह एब्जॉर्ब हो जाएगा।
  • फेस सीरम ऐसा चुनें, जो विटामिन सी युक्त हो, क्योंकि यह त्वचा के लिए बेहतर है। इसे लगाने से त्वचा टाइट होती है। वहीं ह्यलूरोनिक एसिड युक्त सीरम त्वचा में खिंचाव और लचीलेपन में मदद करता है। चेहरे पर घाव हों तो उसे भी तेजी से भरता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

लेखक : गीतांजलि