आजकल ऑफिस से घर और घर से ऑफिस, दिनभर की लगातार भागदौड़ की वजह से थकान होना स्वाभाविक है। लंबे समय तक खड़े रहकर काम करने या हील्स पहनने से पैरों में थकान, जकड़न और सूजन आ सकती है। दिन भर कैसे भी निकालने के बाद शाम ढलते-ढलते पैर इतने भारी और दर्दभरे लगने लगते हैं कि कई बार चलना भी मुश्किल हो जाता है। इस स्थिति में हर कोई पैरों को आराम देना चाहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आपके पैर शाम होते-होते थके हुए महसूस होते हैं, तो अब आप घर में मौजूद सेंधा नमक और गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर एक खास उपाय आजमा सकती हैं।
सेंधा नमक वाला पेडीक्योर सोक
सेंधा नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता है, जो त्वचा के जरिए मांसपेशियों का खिंचाव कम करता है और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाता है। आइए जानते हैं घर पर ही इस पेडीक्योर सोक को तैयार करने का तरीका।
सेंधा नमक और गुनगुने पानी का पेडीक्योर सोक कैसे बनाएं?
पैरों की सूजन को कम करने के लिए आप घर पर ही कम खर्च में सेंधा नमक और गुनगुने पानी का पेडीक्योर सोक वाला उपाय आजमा सकती हैं। इसके लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें -
- सबसे पहले आप एक बड़े टब में गुनगुना पानी भरें।
- इसमें 2 से 3 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं।
- अपने पैरों को इस घोल में 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें।
- थोड़ी देर के बाद पैरों को बाहर निकालकर साफ तौलिए से पोंछ लें।
सेंधा नमक के साथ मिलाएं ये 2 चीजें
बेहतर नतीजों के लिए आप पानी में सेंधा नमक के अलावा ये चीजें भी मिला सकती हैं -
- आप टब के पानी में सेंधा नमक के अलावा लैवेंडर ऑयल या नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदें मिला सकती हैं।
- लैवेंडर का तेल मांसपेशियों को शांत करने और आराम पहुंचाने में मदद करता है, वहीं नीलगिरी का तेल पैरों की दुर्गंध और बैक्टीरिया को दूर कर सकता है।
- इस उपाय को आप एक हफ्ते में 1 से 2 बार शाम के समय आजमा सकती हैं। इससे आपको काफी आराम मिलेगा।
सोक के बाद पैरों की मालिश करने का सही तरीका
पेडीक्योर सोक के बाद पैरों की सही देखभाल करना भी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें -
- पैरों को 20 मिनट पानी में रखने के बाद टब से निकालें और हल्के हाथों से एड़ियों की सफाई करें, फिर तौलिए से पोंछ लें।
- इसके बाद नारियल तेल या जैतून के तेल से तलवों और उंगलियों की मालिश करें।
- ऐसा करने से फटी एड़ियों की समस्या से राहत मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है।
निष्कर्ष:
अगर आप भी रोजाना की भागदौड़ की वजह से पैरों में दर्द और सूजन महसूस करती हैं, तो इससे राहत पाने के लिए दवाइयों और महंगे ट्रीटमेंट लेने के बजाय घर पर रहकर सेंधा नमक और गुनगुने पानी का पेडीक्योर सोक तैयार कर आजमा सकती हैं। 15 से 20 मिनट का यह आसान नुस्खा पैरों की सूजन और दर्द को दूर कर आपको तुरंत राहत देगा।
-1789394472315_m.webp)