आई मेकअप की बात हो और आईलाइनर या मस्कारा का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। अधिकतर लेडीज अपनी आई मेकअप किट में मस्कारा जरूर शामिल करती हैं, लेकिन कई बार यह किसी कारण से सूखने लगता है जिससे अधिकतर महिलाएं इसे फेंक देती हैं। अगर आपका मस्कारा भी सूख गया है, तो इसे फेंकने की गलती बिल्कुल न करें और इस लेख को जरूर पढ़ें।

गर्म पानी की बूंदों से बनाएं नया

घर में पड़े पुराने या सूखे मस्कारा को महिलाएं वेस्ट समझकर फेंक देती हैं, लेकिन अब आप इसे फिर से नए जैसा बना सकती हैं। सूखे मस्कारा को वापस नया बनाने के लिए मस्कारा में गर्म पानी की कुछ बूंदें डाल दें और इसे थोड़ी देर के लिए रखा रहने दें। थोड़ी देर बाद आप इसे चेक करें, यह हल्का गीला और पहले जैसा हो सकता है।

आई ड्रॉप्स का करें इस्तेमाल

इसके अलावा आप मस्कारा को नया जैसा बनाने के लिए आई ड्रॉप्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसकी आप एक या दो बूंदें मस्कारा में डालकर कुछ देर के लिए बंद करके रख दें। थोड़ी देर बाद आप इसे अच्छी तरह हिलाकर चेक कर सकती हैं, यह पहले जैसा हो जाएगा।

गर्म पानी में मस्कारा की बोतल रखें

आप चाहें तो एक बर्तन में तेज गर्म पानी करें और उसमें मस्कारा की डिब्बी डाल दें। लेकिन ध्यान रहे कि मस्कारा की डिब्बी कांच की होनी चाहिए। थोड़ी देर तक इसे डुबोकर रखें और फिर डिब्बी को बाहर निकालें। इससे आपको तुरंत फर्क देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें- Baby Hair को कंट्रोल करने में मदद करेगा मस्कारा ब्रश, अपनाएं ये तरीका

इन गलतियों को करने से बचें

मस्कारा सूखने की कई वजहें होती हैं, जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए:

  • सबसे पहले, मस्कारा का ढक्कन खुला ना छोडे, इससे अंदर हवा जाती है और यह जल्दी सूख जाता है।
  • मस्कारा के ब्रश को बार-बार ऊपर-नीचे करने से भी इसमें हवा भर जाती है और यह जल्दी सूखने लगता है।



  • अगर आपके मस्कारा की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है या इसमें से अजीब सी बदबू आ रही है, तो आप इसका इस्तेमाल बंद कर दें।
  • आप इसे तुरंत डस्टबिन में फेंक दें, नहीं तो इससे आपको आंखों से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं।

इन सभी टिप्स की मदद से आप आप सूखे मस्कारा को भी नया जैसा बना सकती हैं।  

यह भी पढ़ें- आईलैशेज को बिना नुकसान पहुंचाए मस्कारा हटाने के लिए ये हैक्स आएंगे आपके काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific