DIY Lip Scrub: अगर आपके लिप्स गुलाबी और सॉफ्ट नजर आते हैं तो खूबसूरती अपने आप बढ़ जाती है, लेकिन आज के समय में ज्यादातर लोगों के साथ ये समस्या देखने को मिलती है कि उनके होंठ काले नजर आने लगते हैं। ऐसे में लोग तरह-तरह के लिप बाम लगाते हैं और महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इससे भी कोई खास फर्क देखने को नहीं मिलता है।

ऐसे में अगर आप भी होंठों के कालेपन से परेशान हैं, तो हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं जिससे आपके होंठ वापस से गुलाबी हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

बादाम का तेल और शहद कर सकता है मदद

ब्यूटी एक्सपर्ट अमरीश कौर का कहना है कि वो खुद घरेलू नुस्खों पर ही भरोसा करती हैं और लोगों को भी इसी की सलाह देती हैं। उन्होंने बताया कि बादाम का तेल और शहद आपके होंठों को गुलाबी और मुलायम बनाने में मदद कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: ₹5 में दूर करें होंठों का कालापन, ये 3 नुस्‍खे द‍िखाएंगे असर

ऐसे तैयार करें ये मिक्सचर

एक छोटी कटोरी में एक चम्मच बादाम का तेल लें और उसमें थोड़ा सा शहद मिला लें। दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ये आपका लिप केयर मिक्सचर तैयार हो गया।

लगाने का सही तरीका भी जानें

  • सबसे पहले होंठों को साफ कर लें।
  • अब इसे होंठों पर लगा लें।
  • करीब 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें।
  • चाहें तो इसे रातभर भी छोड़ सकती हैं।
  • इसके बाद नॉर्मल पानी से भी इसे साफ कर सकती हैं या किसी कपड़े से पोछ सकती हैं।
 

हफ्ते में 1 बार करें स्क्रब

अमरीश कौर का ये भी कहना है कि हफ्ते में एक बार स्क्रब भी कर सकती हैं। इसके लिए आप शहद और चीनी का इस्तेमाल कर सकती हैं। बस ध्यान रहे कि बहुत तेज से होंठों को रगड़ना नहीं है।

यह भी पढ़ें- Summer Hair Care: गर्मियों में च‍िपच‍िपे हो जाते हैं बाल, शैंपू नहीं; इस 1 चीज से करें हेयर वॉश

इन बातों का रखें ध्यान

  • बार-बार होंठों को चाटने से बचें।
  • लिप बाम का इस्तेमाल करें।
  • जलन या खुजली होने पर इस्तेमाल न करें।
  • कोई दिक्कत है तो एक्सपर्ट की सलाह लें।

तो अगर आपके होंठ भी काले नजर आने लगे हैं तो आप ऊपर बताए गए नुस्खे को आजमा सकती हैं। इस नुस्खे का नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर आपको फर्क दिख सकता है। आपके होंठ गुलाबी नजर आ सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik