रक्षाबंधन का त्योहार सिर्फ राखी बांधने का ही नहीं, बल्कि सजने-संवरने और अपनों के साथ खुशियां बांटने का भी होता है। इस पावन अवसर पर हर महिला अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट्स लेती है। हालांकि, अगर आपकी स्किन भी थकी-थकी और बेजान दिख रही है और आप इसे घर पर नेचुरल तरीके से चमकाना चाहती हैं, तो पार्लर में फेशियल कराने के बजाय अपनी रसोई में रखी चीजों से ही यह उबटन बना सकती हैं।

राखी से पहले आजमाएं यह होममेड उबटन

दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि घर बना नेचुरल उबटन त्वचा की रंगत को निखारता है और स्किन को सॉफ्ट व ग्लोइंग बनाता है। रक्षाबंधन 2026 से पहले आप इस आसान होममेड उबटन को आजमाकर चेहरे पर प्राकृतिक चमक पा सकती हैं -

  

घर पर इंस्टेंट ग्लो उबटन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -

  • 2 चम्मच बेसन
  • 3 से 4 चम्मच ठंडा कच्चा दूध
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 से 4 बूंदें विटामिन-ई ऑयल

उबटन बनाने की आसान विधि

इस नेचुरल उबटन को बनाना बेहद आसान है। इसे तैयार करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें -

  • सबसे पहले एक कटोरी में बेसन निकाल लें।
  • अब इसमें हल्दी पाउडर और विटामिन-ई ऑयल मिलाएं।
  • इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करके कच्चा दूध डालते जाएं और अच्छे से फेंटें।
  • सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब आपका खास होममेड उबटन बनकर तैयार है। आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।  

उबटन लगाने का सही तरीका और समय -

यह होममेड उबटन न सिर्फ चेहरे का ग्लो बढ़ाता है, बल्कि त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं इसे लगाने का सही तरीका -

  • उबटन लगाने से पहले चेहरे को नॉर्मल पानी से धोकर पोंछ लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर अच्छी तरह लगाएं।
  • इस उबटन को चेहरे पर लगभग 20 मिनट तक लगाकर रखें।
  • 20 मिनट बाद हाथों में थोड़ा सा गुलाब जल लेकर चेहरे की हल्की मालिश करें और फिर साफ पानी से मुंह धो लें।

अगर आप भी रक्षाबंधन पर बिना केमिकल वाले ब्यूटी प्रोडक्ट्स के अपनी खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और एक फ्रेश लुक पाना चाहती हैं, तो घर पर बना यह उबटन जरूर ट्राई करें। इससे आपकी त्वचा को भरपूर फायदा मिलेगा और निखार खिलकर आएगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।