हम में से ज्‍यादातर लोग ब‍िना परफ्यूम लगाए घर से बाहर नहीं जाते हैं। इससे हल्‍की खुशबू बनी रहती है और पसीने की बदबू भी नहीं आती है। इसके लि‍ए लोग बाजार से एक से एक और महंगे परफ्यूम खरीदते हैं। हालांक‍ि, इनमें कई तरह के केमि‍कल्‍स और स‍िंथेट‍िक फ्रेगरेंस का इस्‍तेमाल क‍िया जाता है। इससे कई बार आपको एलर्जी या जलन जैसी द‍िक्‍कतें हाे सकती हैं। ऐसे में लोग अब DIY प्रोडक्‍ट्स पर ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं।

एक ओर जहां लोग घर पर साबुन, टोनर और सीरम बना रहे हैं, तो वहीं दूसरी ओर लोगों को परफ्यूम बनाना भी पसंद आ रहा है। तो अगर आपको भी लाइट फ्रेगरेंस पसंद है तो आप घर पर ही फूलों से परफ्यूम बना सकती हैं। हालांक‍ि, ये ज्‍यादा समय तक नहीं चलेगा लेक‍िन ये पूरी तरह से नेचुरल होगा। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

किन फूलों से बनाएं परफ्यूम?

घर पर परफ्यूम बनाने के लिए आप गुलाब, चमेली, मोगरा, रजनीगंधा या बेला जैसे फूलों का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। अगर आपके घर में ये फूल नहीं लगे हैं तो आप बाजार से भी खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन चुटकियों में हो सकता है दूर, बादाम के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज

इसे बनाने के लिए क्या-क्या चीजें चाहिए?

  • 2 कप ताजे फूलों की पंखुड़ियां
  • 1 से 2 कप साफ पानी
  • ढक्कन वाला बर्तन
  • छलनी
  • कांच की छोटी बॉटल या स्प्रे बॉटल

घर पर परफ्यूम बनाने का आसान तरीका भी जानें

  • सबसे पहले फूलों की पंखुड़ियों को अलग करके अच्‍छे से साफ कर लें।
  • अब एक साफ बर्तन में पंखुड़ियाे को डाल दें और इतना पानी डालें कि वो डूब जाएं।
  • अब बर्तन को ढककर रातभर के लिए छोड़ दें।
  • इससे फूलों की खुशबू धीरे-धीरे पानी में घुल जाएगी।
  • अब दूसरे दिन इसी पानी को बहुत लो फ्लेम पर गर्म करें।
  • करीब 20 मिनट तक थोड़ा सा गर्म करने से फूलों की खुशबू और भी अच्छी तरह से पानी में आ जाएगी।
  • अब इस वानी को ठंडा होने दें और फिर छलनी से छान लें।
  • आपको फ्रेगरेंस वाला तैयार हो गया।
  • इअब इसे कांच की बॉटल या स्‍प्रे बॉटल में भरकर रख लें।
  • इसे फ्र‍िज में स्‍टोर कर सकती हैं।

आपका ये घर का बना परफ्यूम पूरी तरह से नेचुरल है। खास बात तो ये है क‍ि इसे बनाने में आपका ज्‍यादा पैसा भी नहीं खर्च होगा।

यह भी पढ़ें- Manicure At Home: पार्लर जैसा महंगा मैनीक्योर अब घर पर, 4 आसान स्टेप्स में दूध जैसे गोरे हो जाएंगे आपके हाथ

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर कर लें।
  • खराब या मुरझाए हुए फूलों का इस्तेमाल न करें।
  • इसे फ्र‍िज में ही स्टोर करें।
  • 10 द‍िनों से ज्‍यादा इसका इस्‍तेमाल न करें।

तो अगर आप भी घर पर परफ्यूम बनाना चाहती हैं तो फूलों से बना सकती हैं। ये पूरी तरह से नेचुरल होते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik