Summer Face Pack For Glowing Skin: हम सभी को खूबसूरत दिखने की चाहत होती है। इसके लिए हम क्या कुछ नहीं करते हैं। कोई बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करता है तो कुछ लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। दरअसल, गर्मियों में चेहरे की रंगत डाउन हो ही जाती है। धूल, धूप, पसीना और प्रदूषण के कारण चेहरे का बुरा हाल हो जाता है। कई बार तो इतनी जिद्दी टैनिंग जमा हो जाती है कि हम कुछ भी कर लें, कोई असर नहीं देखने को मिलता है।
ऐसे में अगर आप गर्मियों में भी चेहरे पद नेचुरल ग्लो पाना चाहती हैं तो हम आपके लिए ऐसा फेस पैक लेकर आए हैं जिससे पूरी गर्मी आपके चेहरे का नूर बना रहेगा। आइए जानते हैं कि आप किन चीजों से फेस पैक बना सकती हैं?
खीरा और चावल के आटे से बनाएं फेस पैक
अगर आप चाहती हैं कि चिलचिलाती गर्मी में भी आपके चेहरे की रंगत बनी रहे तो आप इसके लिए खीरे के रस, चावल के आटे और दही से एक नेचुरल फेसपैक बना सकती हैं। ये डेड स्किन को हटाने के साथ-साथ स्किन को भी हाइड्रेट रख सकता है।
यह भी पढ़ें- Glowing Skin Tips: रात में चेहरे पर लगाना शुरू कर दें ये 1 चीज, जिद्दी दाग-धब्बे और झाइयों से मिल सकती है राहत
कैसे बनाएं इसका फेस पैक?
- आधा खीरा
- 1 चम्मच चावल का आटा
- 1 चम्मच दही
ऐसे तैयार करें फेसपैक
- सबसे पहले खीरे का रस निकाल लें।
- अब इसमें चावल का आटा और दही मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- ये पेस्ट न बहुत ज्यादा गाढ़ा हो और न ही पतला।
- आपका फेसपैक तैयार है।
लगाने का तरीका भी जानें
इस फेस पैक को लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे और गर्दन को अच्छे से धोकर साफ कर लें। अब इस पैक को कम से कम चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा लें। जब ये सूख जाए, तो हल्के हाथ से मसाज करते हुए सादे पानी से धो लें।
क्यों फायदेमंद है ये तरीका?
जैसा कि आप सभी को मालूम होगा कि खीरे में पानी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए ये स्किन को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ हाइड्रेट भी करता है। वहीं, चावल का आटा टैनिंग और डेड स्किन हटाने में मदद करता है और दही से हमारी त्वचा मुलायम बनती है। आप इस फेसपैक का हफ्ते में दो बार यूज कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- K-Glass Skin: 10 रुपये में बनाएं सबसे सस्ता फेस वॉश, शीशे जैसी चमक उठेगी आपकी स्किन
इन बातों का रखें ध्यान
- पहली बार इस्तेमाल करने पर पैच टेस्ट जरूर करें।
- कोशिश करें कि रात में ही ये पैक लगाएं।
- साफ चेहरे पर ही इस फेसपैक का इस्तेमाल करें।
- धूप में जाने पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं।
- बहुत ज्यादा चेहरे को रगड़ें नहीं।
तो अगर आप भी चाहती हैं कि धूप में चेहरे की रंगत बनी रहे तो आप ये फेस पैक लगा सकती हैं। इससे आपके चेहरे की रंगत में सुधार हो सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
-1780033387503_m.webp)