प्याज और मेथी तो बालों को बढ़ाने और सिल्की बनाने के लिए काफी पॉपुलर हो चुके हैं। अब बारी है धनिया की, जिसे आमतौर पर सब्जी वाले भैया फ्री में दे देते हैं, लेकिन अब सोशल मीडिया पर इसे बालों के झड़ने के इलाज के लिए काफी अच्छा बताया है। बहुत से लोग धनिया के पानी और जूस से हेयर ट्रीटमेंट कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या यह मामूली सा कुकिंग हर्ब सच में आपके हेयर केयर रूटीन में काम आ सकता है या नहीं।
बालों के लिए धनिया का इस्तेमाल कैसे करें?
अगर आप भी महंगे हेयर प्रोडक्ट्स से थक गई हैं, तो किचन में रखा धनिया ही आपके लिए सस्ता और नेचुरल सॉल्यूशन बन सकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे यूज करें।
- सबसे पहले एक मुट्ठी धनिया लें।
- इसे 2 कप पानी में उबालें।
- ठंडा करके छान लें।
- शैंपू के बाद आखिरी रिंस के तौर पर इसे लगाएं।
क्या सच में इससे हेयर ग्रोथ होती है?
द हेल्दी इंडियन प्रोडक्ट के अनुसार इस दावे का समर्थन करने के लिए कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि धनिया की पत्तियां या पानी बालों का झड़ना रोक सकती हैं। हालांकि, इनमें कई ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो हेयर ग्रोथ प्रोसेस को तेज करने में मदद करती हैं। धनिया मेन रूप से स्कैल्प केयर के लिए फायदेमंद है।
धनिया पानी का इस्तेमाल कब करें?
ताजा धनिया मेन रूप से खाना पकाने वाले इंग्रेडिएंट के रूप में जाना जाता है, लेकिन इसका उपयोग कई तरह से किया जाता है। अगर कोई भी घर पर बना धनिया का नुस्खा ट्राई कर रहा है, तो किसी भी कॉम्प्लिकेशन से बचने के लिए इसे केवल घर पर पैच टेस्ट के बाद ही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। यदि कोई खुजली, जलन, लालिमा या जलन हो तो तुरंत इसे लगाना बंद कर देना चाहिए। याद रखें कि इसे सूजन वाली त्वचा पर नहीं लगाना चाहिए।
धनिया पानी के फायदे
धनिया पानी के बहुत से फायदे होते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
- एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है, जो स्कैल्प को फ्री-रेडिकल डैमेज से बचाता है।
- पाचक एंजाइमों को सक्रिय करता है, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज से राहत मिलती है।
- यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
- इसके सेवन से इंसुलिन का लेवल संतुलित रहता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
- विटामिन सी होते हैं जो मुंहासे कम करते हैं और त्वचा को साफ बनाते हैं।
कुल मिलाकर धनिया बालों के लिए कोई जादुई इलाज नहीं है, लेकिन एक सस्ता और नेचुरल सपोर्ट जरूर है। यह स्कैल्प को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। इस्तेमाल करने से पहले डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
