चेहरे की झाइयां यानी पिगमेंटेशन आपकी खूबसूरती को कम कर सकती हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि झाइयां सिर्फ तेज धूप और गर्मी की वजह से होती हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है, क्योंकि मानसून में भी त्वचा पर झाइयां बढ़ सकती है। मानसून में आपके चेहरे पर झाइयां बढ़ रही हैं, तो आइए डर्मेटोलॉजिस्ट से इसकी असली वजह और बचाव के आसान तरीके जानते हैं।
मानसून में क्यों बढ़ती है झाइयों की समस्या?
डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल कुरेशी बताते हैं कि मानसून शुरू होते ही कई लोगों के चेहरे पर झाइयां बढ़ने लगती हैं। इस मौसम में बादलों के बीच से आने वाली हानिकारक यूवी किरणें और उमस त्वचा तक पहुंचती हैं। हवा में नमी और पसीने की वजह से स्किन पर झाइयां ज्यादा उभरकर दिखने लगती हैं, जो चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकती हैं।
मानसून में पिगमेंटेशन बढ़ने के मुख्य कारण
मानसून में झाइयां बढ़ने के पीछे एक नहीं, बल्कि कई कारण हो सकते हैं।
1. बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे चेहरा बार-बार चिपचिपा होने लगता है। इस चिपचिपे चेहरे पर धूल-मिट्टी आसानी से जमने लगती है, जो झाइयों का एक बड़ा कारण बनती है।
2. ज्यादातर लोग सिर्फ तेज धूप में ही सनस्क्रीन लगाते हैं और बारिश के दिनों में इसे लगाना बंद कर देते हैं। क्या आप जानती हैं कि यह आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है। मौसम चाहे कोई भी हो, सनस्क्रीन लगाने से त्वचा प्रोटेक्ट रहती है और झाइयां, पिंपल्स व रैशेज जैसी परेशानियां कम होती हैं।
3. बरसात में पसीने की वजह से कुछ लोग बार-बार चेहरा धोते हैं और स्क्रब करते हैं। वे सोचते हैं कि स्क्रब से उनकी स्किन से झाइयां कम होंगी और टैनिंग हट जाएगी, लेकिन जरूरत से ज्यादा प्रोडक्ट्स यूज करने और स्किन को रगड़ने से जलन और पिगमेंटेशन बढ़ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Pigmentation On Face: चेहरे पर पिगमेंटेशन से हैं परेशान? इस Face Pack से हल्के पड़ जाएंगे निशान
झाइयों से बचने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
- अगर आप भी ऊपर बताई गई गलतियां कर रही हैं, तो तुरंत रुक जाइए। मानसून में झाइयों से बचने के लिए इन बातों का खास ध्यान रखें
- जब भी आप घर से बाहर निकलें, चाहे धूप हो या बादल, चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाएं। आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही सनस्क्रीन चुन सकती हैं।
- चेहरे की गंदगी साफ करने के लिए हार्श केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करें। इससे चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल और पसीना साफ हो जाएगा और पिगमेंटेशन का खतरा भी कम रहेगा।
इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप बरसात के मौसम में होने वाली झाइयों से बच सकती हैं और अपनी त्वचा को ग्लोइंग बना सकती हैं। अगर घरेलू देखभाल के बाद भी आपकी झाइयां कम नहीं हो रही हैं, तो बिना देर किए डर्मेटोलॉजिस्ट से मिलकर सही ट्रीटमेंट शुरू करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
