आज के समय में ज्‍यादातर लड़क‍ियां और मह‍िलाएं बालों में कलर जरूर करवाती हैं। कोई सफेद बालों काे छ‍िपाने के ल‍िए कलर करवाता है तो कुछ लोग नया लुक पाने के ल‍िए। इससे बाल और भी ज्‍यादा सुंदर लगने लगते हैं। हालांक‍ि, कई बार लोगों की शि‍कायत हाेती है क‍ि कलर कराने के बाद हमारे बाल बहुत ड्राई लगने लगते हैं। वो पहले जैसे सॉफ्ट और शाइनी नहीं नजर आते हैं।

कुछ लोगों को तो बालों के टूटने और दोमुंहे बालों की समस्‍या भी शुरू हो जाती है। ऐसे में हमारे बाल एक्‍स्‍ट्रा केयर मांगते हैं। ऐसे में अगर आपके साथ भी ये द‍िक्‍कत हाे रही है तो ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने कुछ तरीके बताएं हैं ज‍िन्‍हें आपको अपनाना चाह‍िए। आइए उनके बारे में जानते हैं व‍िस्‍तार से-

सबसे पहले करें डीप कंडीशनिंग

अगर आपके बाल बहुत ज्‍यादा ड्राई लग रहे हैं तो आप डीप कंडीशनिंग कर सकती हैं। हफ्ते में एक बार हेयर मास्क या डीप कंडीशनर का इस्तेमाल करें। इससे बालों को नमी मिलती है और वो सॉफ्ट बनते हैं।

यह भी पढ़ें- Long Hair Tips: बिना केमिकल रानियां कैसे रखती थीं अपने बालों को इतना लंबा और घना? आप भी करें ट्राई

नारियल तेल से करें मालिश

कलर किए हुए बालों के लिए तेल मालिश भी जरूरी होती है। इसल‍िए हफ्ते में एक या दो बार बालाें में चंपी जरूर करें। इससे बालों की ड्राईनेस कम होती है और वे शाइनी भी नजर आते हैं।

बहुत गर्म पानी से बाल न धोएं

कई लोग बाल धोते समय गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे कलर किए हुए बालों को नुकसान पहुंचता है। दरअसल, बहुत गर्म पानी से बालों की नमी कम हो जाती है। कलर भी फेड होने लगता है। इसल‍िए हमेशा नॉर्मल पानी से ही बाल धोएं।

यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की मॉम बालों में लगाती हैं ये DIY Hair Mask, बाल बनेंगे स्‍मूथ और घने

बार-बार शैंपू करने से बचें

कई लोग कलर कराने के बाद भी रोजाना शैंपू करते हैं। इससे भी बाल ड्राई होने लगते हैं। जरूरत के ह‍िसाब से बस हफ्ते में एक से दो बार ही बालाें को धोएं। इससे बालों की नेचुरल नमी बनी रहती है।

हीट स्टाइलिंग कम करें

कई लोग हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। ये बालों को और ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। अगर इनका इस्तेमाल करना जरूरी हो तो पहले हीट प्रोटेक्टेंट प्रोडक्ट जरूर लगा लें।

ये हेयर मास्क कर सकती हैं ट्राई

ड्राई बालों के लिए एक ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट ने एक होममेड हेयर मास्क के बारे में बताया है। इसे बनाने के ल‍िए ये चीजें चाहिए-

यह भी पढ़ें- Damaged Hair के ल‍िए घर पर बनाएं हेयर मास्‍क, बाल बनेंगे स्‍मूथ और शाइनी

  • 2 बड़े चम्मच दही
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्मच नारियल तेल

कैसे लगाएं?

  • इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
  • अब इसे बालों की लंबाई पर लगाएं और लगभग 30 मिनट तक के ल‍िए छोड़ दें।
  • इसके बाद शैंपू से बालों को धो लें।
  • बस ध्‍यान रहे क‍ि कोई भी घरेलू नुस्खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

इस हेयर मास्क का इस्‍तेमाल करने से बालों को नमी म‍िलती है। इस हेयर मास्‍क को हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Shiny Hair Tips: शैंपू में यह 1 चीज मिलाकर धोने से शाइनी और मजबूत होंंगे बाल, एक बार करें ट्राई

तो अगर आपके बाल भी कलर कराने के बाद ज्यादा ड्राई नजर आ रहे हैं तो ऊपर बताई गई बातों का ध्‍यान रखकर बालों को स्‍मूथ और शाइनी बनाया जा सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik