गर्मियों में तेज धूप, धूल, पसीना और प्रदूषण से हमारे चेहरे का बुरा हाल हो जाता है। चेहरे की रंगत डाउन हो जाती है और टैन‍िंग से हमारा चेहरा काला नजर आने लगता है। कई बार तो सनस्‍क्रीन लगाने के बाद भी लोग अपने चेहरे की चमक खो देते हैं। ऐसे में लाेग टैन‍िंग कम करने के ल‍िए कई घरेलू ऑप्‍शंस ढूंढते हैं। हालांक‍ि, पुराने समय से टैन‍िंग कम करने के ल‍िए एलोवेरा जेल या हल्‍दी और मलाई का इस्‍तेमाल क‍िया जा रहा है।

ऐसे में लोग कई बार कन्‍फ्यूज हो जाते हैं क‍ि टैन‍िंग कम करने के ल‍िए सबसे ज्‍यादा बेहतर क्‍या हो सकता है? अगर आप भी इस बात को लेकर कन्‍फ्यूज हैं तो ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट प्र‍ियंका यादव ने आपकी दुव‍िधा दूर कर दी है। आइए जानते हैं क‍ि टैन‍िंग कम करने के ल‍िए आप इन दाेनों में से क‍िस चीज का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

स्‍क‍िन के लिए क्‍यों अच्छा है एलोवेरा जेल?

एलोवेरा जेल स्‍क‍िन को ठंडक पहुंचाने के काम आता है। ऐसे में जब धूप में रहने के बाद स्‍क‍िन पर जो जलन होती है, उससे एलोवेरा जेल राहत द‍िला सकता है। साथ ही ये स्‍क‍िन को भी हाइड्रेट करता है। तो अगर आपकी स्‍क‍िन बहुत सेंस‍िट‍िव है और धूप से द‍िक्‍कत होती है तो आप इसका इस्‍तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Foot Tanning Removal: नारियल के छ‍िलकों से दूर करें पैरों का कालापन, जानें इस्‍तेमाल करने का तरीका

कैसे लगाएं?

  • सबसे पहले चेहरे को साफ कर लें।
  • अब फ्रेश एलोवेरा जेल लें।
  • अब इसे हाथों में लेकर पूरे चेहरे पर लगा लें।
  • करीब 15 से 20 म‍िनट के बाद चेहरे को धो सकती हैं या रातभर के ल‍िए भी छोड़ सकती हैं।

हल्दी और मलाई कैसे मदद कर सकते हैं?

हल्दी और मलाई का इस्‍तेमाल भी लंबे समय से स्किन केयर में किया जा रहा है। मलाई से स्‍क‍िन हाइड्रेट रहती है और हल्‍दी से स्‍क‍िन हेल्‍दी नजर आती है। हालांक‍ि, टैन‍िंग हटाने में स‍िर्फ इसका इस्‍तेमाल नहीं होता है, लेकि‍न लाेग चेहरे को हाइड्रेट और चमकदार बनाने के लि‍ए इसका इस्‍तेमाल करते हैं।

यह भी पढ़ें- Glowing Hand Tips: ब‍िना पार्लर जाए नेचुरल चीजों से चमकेंगे आपके हाथ, इस नुस्‍खे से दूर होगा हाथों का कालापन

कैसे लगाएं?

  • एक चम्मच मलाई लें।
  • उसमें एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
  • इसे चेहरे पर 10 से 15 मिनट लगाकर रखें।
  • इसके बाद सादे पानी से चेहरे को धो लें।
  • ध्यान रखें कि ज्यादा हल्दी लगाने से चेहरे पर पीला रंग दिखाई दे सकता है।

टैन‍िंग हटाने में दोनों में से क्या रहेगा बेस्‍ट?

टैन‍िंग कम करने के ल‍िए एलोवेरा ज्‍यादा सही हो सकता है। वहीं ज‍िनकी स्‍क‍िन बहुत ज्‍यादा ड्राई है, वो मलाई और हल्‍दी का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे को नमी म‍िलेगी। हालांक‍ि, टैन‍िंग कम करने के ल‍िए नि‍यम‍ित रूप से एलोवेरा का इस्‍तेामल आपको करना होगा।

यह भी पढ़ें- च‍िलच‍िलाती गर्मी में झुलस गई है स्किन? रसोई की इन चीजों से चेहरे पर लाएं K-Glow

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।
  • बाहर न‍िकलते समय सनस्‍क्रीन जरूर लगाएं।
  • रात में ही कोई नुस्‍खा आजमाएं।

ताे अगर आप भी टैन‍िंग कम करना चाहती हैं तो एलोवेरा का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik