फिर छाए Samay Raina, सभी यूट्यूबर को पीछे छोड़ रच दिया इतिहास; नंबर-1 कर रहे ट्रेंड

यूट्यूबर Samay Raina जो आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चे में बने रहते हैं ने विवादों से वापसी करके इतिहास रच दिया है। वह दुनिया के पहले क्रिएटर बन गए हैं, जिनके YouTube Channel Members लाखों पार हो गए हैं। आइए जानते हैं सही आकड़ा।
Updated:- 2026-11-27, 12:01 IST
Samay Raina 1 million channel members

Samay Raina 1 million channel members

Samay Raina: क्या आपको याद है वो टाइम, जब सब कह रहे थे कि अब Samay Raina का करियर खत्म हो गया? यूट्यूबर के विवाद के चलते शो बंद हो गया था, सारे एपिसोड डिलीट करने पड़े थे, केस हो गए थे और लोग कह रहे थे कि अब ये लड़का कभी वापस नहीं आ पाएगा, लेकिन आज वही Samay Raina खबरों में है, वो भी किसी विवाद की वजह से नहीं, बल्कि एक ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड की वजह से जो आज तक दुनिया के किसी भी YouTuber ने नहीं बनाया।

जी हां, समय रैना अब दुनिया के पहले ऐसे क्रिएटर बन गए हैं, जिनके चैनल के पेड मेंबर्स की संख्या 10 लाख से ऊपर चली गई है।

Google ने खुद किया Samay का नाम

यह रिकॉर्ड इतना बड़ा है कि खुद Google India ने अपने ब्लॉग में इस बारे में लिखा है। YouTube टीम ने कहा है कि चाहे बड़े-बड़े Chess Grandmasters से बात करना हो, या India's Got Latent जैसा बड़ा शो बनाना हो, समय ने अपने चैनल को लाखों लोगों के लिए एक ऐसा वर्चुअल अड्डा बना दिया है, जहां सब आकर मस्ती करते हैं।

Google के हिसाब से ये सिर्फ समय रैना की जीत नहीं है। ये भारत में आ रहे एक बड़े बदलाव की निशानी है। अब लोग सिर्फ वीडियो देखकर चले नहीं जाते, वो अपने फेवरेट क्रिएटर को दिल से सपोर्ट करते हैं, पैसा खर्च करके मेंबर बनते हैं।

samay raina creates history

image credit- samay raina instagram

अभी कितने हैं Samay Raina के Subscribers?

इस वक्त YouTube पर Samay Raina के 1.24 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं, लेकिन असली खेल सब्सक्राइबर का नहीं, मेंबर्स का है। सब्सक्राइबर तो फ्री में बन जाता है, पर मेंबर वो बनता है जो हर महीने पैसे देकर सपोर्ट करता है और समय रैना के ऐसे मेंबर्स अब 10 लाख पार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- कॉमेडी के नाम पर भद्दे मजाक कर चुके हैं ये 5 कॉमेडियन, एक के चैनल पर तो लग गया था ताला

फिनाले में समय रैना ने कही दिल की बात

India's Got Latent Season 2 के फिनाले में समय रैना थोड़े इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, 'मैंने कभी सोचा ही नहीं था कि ऐसा होगा। दो साल पहले जब वो विवाद हुआ था, तो सब कुछ खराब हो गया था। जब हम कनाडा में थे, तब मैं डिप्रेशन में था। मैं ChatGPT से पूछता था, 'तुम्हें क्या लगता है, समय रैना अपना शो वापस कब ला पाएगा?' वो कहता था, 'अभी कुछ पक्का नहीं है।' फिर मैं लिखता था, 'प्लीज हां कह दो।' मुझे सच में नहीं पता था कि शो इस तरह से वापस आएगा, लेकिन फिर सब सही हो गया।

samay raina

image credit- samay raina instagram

Still Alive से हुई धमाकेदार वापसी

2026 में Samay Raina ने अपना कॉमेडी स्पेशल Still Alive रिलीज किया। इसमें उन्होंने खुलकर बताया कि विवाद के दौरान उनके साथ क्या-क्या हुआ था ? लोगों ने इसे बहुत पसंद किया और इसी स्पेशल में उन्होंने एक बड़ा सरप्राइज भी दिया - उन्होंने India's Got Latent के दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट कर दी। फैंस तो ये सुनकर ही पागल हो गए।

यह भी पढ़ें- रणवीर अल्लाहबादिया ही नहीं, इन YouTubers पर भी छा चुके हैं विवादों के बादल...एक तो जा चुका है जेल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- samay raina (instagram)

FAQ
YouTube Channel Member और Subscriber में क्या फर्क है?
Subscriber वो होता है जो फ्री में चैनल को फॉलो करता है। Member वो होता है जो हर महीने थोड़े पैसे देकर चैनल को ज्वाइन करता है।  
क्या Samay Raina सबसे ज्यादा Subscribers वाले भारतीय YouTuber हैं?
नहीं, भारत में उनसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले कई बड़े क्रिएटर्स हैं, लेकिन पेड मेंबर्स के मामले में Samay ने सबको पीछे छोड़ दिया है। 
India's Got Latent Season 2 कहां देख सकते हैं?
Season 2 को आप YouTube और Netflix दोनों पर देख सकते हैं। कुछ एपिसोड फ्री हैं, तो कुछ मेंबर्स या सब्सक्रिप्शन वालों के लिए हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।