कौन थे अनुज ठाकुर? 33 साल की उम्र में हुई मौत, इन सुपरहिट शोज से जीता था दिल
-1793604342738.webp)
Anuj Thakur Death: मुंबई से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। टीवी के जाने-माने एक्टर अनुज ठाकुर(Anuj Thakur Death) का महज 33 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनका निधन मंगलवार, 27 अक्टूबर की सुबह ओशिवारा स्थित उनके घर पर नींद में ही हो गया था। बताया जा रहा है कि उन्हें नींद में दौरा पड़ा था, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
एक्टर के करीबी दोस्त और कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अनुज के परिवार वाले इस अचानक हुई घटना से गहरे सदमे में हैं और उन्होंने प्राइवेसी की मांग की है।
कौन थे अनुज ठाकुर? (Who Was Anuj Thakur)
अनुज ठाकुर टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने अपने करियर में कई पॉपुलर शोज में काम किया था। उन्हें 'धूम मचाओ धूम', 'बंधन सात जन्मों का', 'बींद बनूंगा घोड़ी चढूंगा' और 'महिसागर' जैसे शोज के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा वह 'काली - एक अग्निपरीक्षा' और 'सुख बाय चांस' जैसे शोज में भी दिखे थे।
image credit-instagram (anuj thakur)
दोस्त ने दी मौत की खबर
रूपेश सोनार ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें - 'अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि तुम हमारे बीच नहीं रहे। तुम सिर्फ दोस्त नहीं, मेरे छोटे भाई जैसे थे। हमने साथ में कितने ही प्रोजेक्ट्स के सपने देखे थे, और मुझे आज भी तुम्हारे शुरुआती दिनों का संघर्ष और तुम्हारा पूरा सफर याद है।"उन्होंने आगे लिखा, "जिंदगी सच में बहुत अनिश्चित है। ये मानना बहुत तकलीफदेह है कि तुम इतनी जल्दी चले गए। इस खबर पर यकीन करना मुश्किल है। तुम हमेशा याद आओगे, भाई। शांति से सोना। मंगलवार सुबह।'
View this post on Instagram
दोस्त ने बताई मौत की वजह
कास्टिंग डायरेक्टर रूपेश सोनार ने अनुज की मौत को लेकर टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया। उन्होंने कहा, अनुज काफी समय से इंडस्ट्री से दूर था, लेकिन हमारा संपर्क बना हुआ था। मौत से 10 दिन पहले ही मैं उससे मिला था। शुक्रवार को जब मैंने उसे फोन किया तो परिवार ने फोन उठाया और उसके निधन की खबर दी। परिवार से मिलने पर पता चला कि नींद में ही उसे दौरा पड़ा और वो चला गया। सुबह उसका अलार्म बजा तो मां उसे देखने गईं, तब वो बेसुध पड़ा था।
रूपेश के मुताबिक, अनुज को इस साल की शुरुआत में भी एक बार दौरा पड़ा था और वह उसके लिए दवा भी ले रहे थे। सुबह अलार्म बजने पर जब उनकी मां उन्हें देखने गईं तो वह बेहोश पड़े मिले।'
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Main image credit-instagram (anuj thakur)
- अनुज ठाकुर की मौत कैसे हुई?
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुज ठाकुर की मौत नींद में दौरे (Seizure) पड़ने की वजह से हुई है। वह मंगलवार सुबह अपने घर में बेहोश मिले थे।
- अनुज ठाकुर की उम्र कितनी थी?
- निधन के समय अनुज ठाकुर की उम्र महज 33 साल थी।
- अनुज ठाकुर ने किन टीवी शोज में काम किया था?
- अनुज ठाकुर ने धूम मचाओ धूम, बंधन सात जन्मों का, बींद बनूंगा घोड़ी चढूंगा और महिसागर जैसे कई फेमस टीवी शोज में काम किया था।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।