'तुम हंसते हुए बहुत बुरी लगती हो...' कास्टिंग डायरेक्टर की इस बात से डर गई थीं नेहा धूपिया, सालों तक छोड़ दी थी यह आदत

एक्ट्रेस नेहा धूपिया 10 साल तक नहीं हंस पाई थीं। जानें आखिर एक कास्क्टिंग डायरेक्‍टर की बातों से वह इतना प्रभावित कैसे हो गई।  
Updated:- 2026-06-02, 20:28 IST
neha dhupia interview

बॉलीवुड की जो चकाचौंध हमें स्‍क्रीन पर नजर आती है, असल में पर्दे के पीछे का सच कुछ और ही होता है। इस सच से कुछ सितारों की कड़वी यादें भी जुड़ी होती है। ऐसे ही एक बुरे पल की याद एक्‍ट्रेस नेहा धूपिया के मन में भी बसी हुई है।

इंडस्‍ट्री में 2 दशकों से भी अधिक समय बिता लेने के बाद भी नेहा धूपिया उस दिन को नहीं भूल पाती हैं, जब एक कास्टिंग डायरेक्‍टर ने उनकी बॉडी शेमिंग की थी।

क्‍यों वर्षों तक खुल कर हंसना छोड़ दिया था नेहा धूपिया नें?

नेहा धूपिया ने अपने शो 'डबल डेट' में इस बात का खुलासा किया। अपनी गेस्‍ट एक्‍ट्रेस हुमा कुरैशी से बॉडी शेमिंग के विषय पर बातचीत के दौरान, खुद के साथ हुई एक घटना को याद करते हुए बताया, "मुझे इंडस्‍ट्री में आए ज्‍यादा वक्‍त नहीं हुआ था। मुझे भी न्‍यूकमर्स की तरह कई कास्टिंग डायरेक्‍टर्स के ऑफिस के धक्‍के खाने पड़ते थे। मैं एक ऐसे कास्टिंग डायरेक्‍टर से मिली,‍ जिसने मेरे कॉन्फिडेंस की धज्जियां उड़ा दीं। उसने मुझसे कहा कि मैं जब हंसती हूं तो बहुत ज्‍यादा खराब लगती हूं। इस घटना के बाद मैं लगभग 10 साल तक खुलकर लोगों के बीच हंस नहीं पती थी, क्‍योंकि मैंने मान लिया था कि मैं हंसते हुए बहुत बुरी लगती हूं।"

यह भी पढ़ें- नेहा धूपिया के लुक्स आज भी हैं कमाल, देखें उनकी खास तस्वीरें

why neha dhupia stopped laughing

मिस इंडिया पेजेंट जीतने पर भी नहीं मुस्‍कुराई थीं नेहा

इस घटना का असर नेहा धूपिया पर कुछ ऐसा हुआ था कि जब उन्‍होंने मिल इंडिया का खिताब जीता था, तब भी वह खुलकर मुस्‍कुरा नहीं पाईं। वह बताती हैं, "उस कास्टिंग डायरेक्‍टर ने मुझसे कहा था कि जब मैं नहीं मुस्‍कुराती हूं तब ज्‍यादा पावरफुल नजर आती हूं। मैंने उसकी इस बात को दिल में बैठा लिया था। इसके बाद जब मैंने मिस इंडिया का खिताब जीता, तब भी मेरी तस्‍वीरों में साफ देखा जा सकता है कि मैं खुलकर नहीं मुस्‍कुरा पा रही हूं। उसकी बात से मेरा आत्‍मविश्‍वास पूरा हिल गया था। मुझे लगने लगा था कि मैं हंसुंगी तो मेरा काम बिगड़ जाएगा। "

यह भी पढ़ें- ओवरसाइज्ड आउटफिट में खुद को स्टाइल करने के लिए नेहा धूपिया से लें स्टाइल इंस्पिरेशन

नेहा धूपिया के साथ हुई इस घटना से साफ पता चलता है कि सिल्‍वर स्‍क्रीन पर चमकने वाले सितारों को खुद को तराशने के लिए भी बहुत कुछ झेलना पड़ता है। पहले के समय में तो एक्‍ट्रेसेस बॉडी शेमिंग पर कुछ बोल भी नहीं पाती थीं, मगर अब वक्‍त बदल चुका हैं और एक्‍ट्रेसेस खुलकर बॉडी शेमिंग करने वालों को जवाब भी देती हैं। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी एंटरटेनमेंट से जुड़ी स्‍टोरीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।