Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:48 AM IST

सनी देओल की फिल्म 'इक्का' की क्या है कहानी, जानें OTT पर क्यों कर रही है ट्रेंड?

कई लोगों को  इस फिल्म की कहानी रियल स्टोरी बेस्ड लग रही है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह फिल्म पूरी तरह से काल्पनिक है यानी वास्तविक घटना से कोई कनेक्शन नहीं है।
Updated:- 2026-07-11, 13:44 IST
what is the story behind sunny deol film ikka know why it is trending on ott

'इक्का' फिल्म 10 जुलाई 2026 को OTT पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म से सनी देओल ने ओटीटी की दुनिया में कदम रखा है। ओटीटी पर यह उनकी पहली फिल्म है, जिसमें अक्षय खन्ना भी नजर आ रहे हैं। यह एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जिसमें सनी देओल 'अर्जुन मेहरा' के रोल में नजर आ रहे हैं। इसमें सनी देओल एक ऐसे वकील बने हैं, जो अपने उसूलों का पक्का है। आजकल ज्यादातर लोग ओटीटी पर फिल्में देखना पसंद करने लगे हैं, इसलिए इस फिल्म की कहानी के बारे में जानना चाहते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि यह फिल्म आखिर सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही है?

‘इक्का' फिल्म की क्या है कहानी?

नेटफ्लिक्स पर आई यह एक लीगल थ्रिलर फिल्म है और पूरी कहानी सनी देओल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें वह 'अर्जुन मेहरा' का रोल प्ले कर रहे हैं। उन्हें फिल्म में एक ऐसे लड़के का केस लेना पड़ता है, जो एक अमीर परिवार का बिगड़ैल बच्चा है। फिल्म में शौर्यमन गौर (अक्षय खन्‍ना) बिगडै़ल बेटे का रोल प्ले कर रहे हैं, जिनपर एक लड़की को मारने की कोशिश का आरोप है।

Ikka film story weak review

फिल्म में 'अर्जुन मेहरा' (सनी देओल) को एक ऐसा वकील दिखाया गया है, जो कभी केस नहीं हारता। इसलिए उन्हें लोग इक्का के नाम से बुलाते हैं, क्योंकि जब वह कोई केस हारने वाले होते हैं, तो आखिर में अपना तुरुप का इक्का निकालते हैं, जिससे पूरे केस की बात पलट जाती है। फिल्म में सनी देओल इस केस को जीत पाएंगे या नहीं, पूरी कहानी इसी पर आधारित है, हालांकि इसे देखने के बाद फैंस ज्यादा खुश नजर नहीं आए। 

इसे भी पढ़ें- बढ़ता जा रहा है Satluj Movie से जुड़ा विवाद, ओटीटी से हटाने के बाद अब IMDb रेटिंग भी हुई गायब

Sunny Deol movie

‘इक्का' फिल्म क्यों कर रही है ट्रेंड?

दरअसल, फिल्म में इतने बड़े-बड़े स्टार्स होने के बाद भी कहानी को दमदार दिखाने का प्रयास अधूरा माना जा रहा है। यूजर्स को कमेंट में यह कहते हुए देखा गया कि सनी देओल फिल्म में थके हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं अक्षय खन्‍ना भी इसमें अपनी बेहतरीन भूमिका नहीं निभा पाए। ट्रेलर देखने के बाद लोगों को उम्मीद थी कि फिल्म की कहानी काफी रोमांचक होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यूजर्स के हिसाब से इसका सबसे बड़ा कारण फिल्म की कहानी है, जिसे शुरुआत में ही देखकर पता लग जाता है कि अंत में क्या होगा। ऐसा लगता है जैसे फिल्म की कहानी पहले ही पता चल गई है, बस मेकर्स इसे प्रेजेंट कैसे करेंगे, उसका इंतजार हो रहा है।

इसे भी पढ़ें- Enola Holmes 3 से Ikka तक, जुलाई की शुरुआत में आ रही हैं ये जबरदस्त फिल्में और सीरीज

Why Ikka movie trending social media

ऐसे में कुछ फैंस इसके सपोर्ट में उतर आए हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स इसकी कहानी को कमजोर बता रहे हैं। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई है। आपको यह फिल्म कैसी लगी है और इससे जुड़ी आपकी क्या राय है, आप हमें कमेंट में बता सकती हैं। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- imdb, netflix 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।