'लाफ्टर शेफ 3' में दर्शकों को हंसाते नजर नहीं आएंगे ये सेलेब्स, ईशा मालवीय और विवियन डीसेना के बाद इन सेलेब्स का भी कटेगा शो से पत्ता; कुछ पुराने चेहरे करेंगे कमबैक

कलर्स टीवी का शो 'लाफ्टर शेफ ' ऑडियंस का फेवरेट बना हुआ है। इसके पिछले 2 सीजन भी जबरदस्त हिट हुए थे और इसका तीसरा सीजन यानी 'लाफ्टर शेफ 3' इन दिनों फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस शो से फैंस को लाफ्टर और कुकिंग संग हंगामों का डोज मिलता है, ऐसे में ये टीआरपी लिस्ट में भी अपनी जगह बनाए रहता है। इस सीजन में तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, विवियन डीसेना, ईशा सिंह, कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा, एल्विश यादव, ईशा सिंह और गुरमीत-देबिना समेत कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। इन सेलेब्स की मौजूदगी के चलते ये सीजन जबरदस्त हिट हो रहा है, लेकिन अब खबरों की मानें तो कई पॉपुलर चेहरे इस शो से विदा लेने वाले हैं। बेशक इन सेलेब्स के जाने का शो की टीआरपी पर असर पड़ेगा। हालांकि, कुछ पुराने चेहरों के शो में वापसी की भी खबरें हैं। चलिए, आपको बताते हैं कि कौन-से सितारे इस शो से विदा लेने वाले हैं?
विवियन डीसेना और ईशा सिंह ने छोड़ा 'लाफ्टर शेफ 3'
View this post on Instagram
'लाफ्टर शेफ 3' में विवियन डीसेना और ईशा सिंह की जोड़ी फैंस को एंटरटेन कर रही है। दोनों की क्यूट नोक-झोंक फैंस को बहुत पसंद आती है और शो से जुड़ी इनकी क्लिप्स भी सोशल मीडिया पर वायरल रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये दोनों इस सीजन को छोड़ चुके हैं और आने वाले एपिसोड्स में नजर नहीं आएंगे। खबरों की मानें तो ईशा और विवियन के अलावा एल्विश भी शो छोड़ रहे हैं और अब ये तीनों दर्शकों को हंसाते हुए नजर नहीं आएंगे। इसके अलावा गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के भी शो से एग्जिट की खबरें हैं। बताया जा रहा है कि विवियन एक नए शो में नजर आने वाले हैं और इसी के चलते वो लाफ्टर शो छोड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि वो 'नागिन 7' में नजर आने वाले हैं। वहीं एक तरफ ईशा सिंह के किरदार का 'नागिन 7' में अंत हो चुका है और अब 'लाफ्टर शेफ 3' से भी उनका पत्ता कटने जा रहा है। अब देखना होगा कि क्या ये लोग वाकई 'लाफ्टर शेफ 3' छोड़ने वाले हैं या ये कोरी अफवाहें हैं।
'लाफ्टर शेफ 3' में हो सकती है इन सितारों की वापसी
View this post on Instagram
'लाफ्टर शेफ 3' से जहां कुछ सितारों के एग्जिट की खबरें हैं, वहीं कुछ पुराने चेहरों की शो में वापसी हो सकती है। खबरों की मानें तो अंकिता लोखंडे और विक्की जैन इस शो में लौट सकते हैं और उनके अलावा निया शर्मा और सुदेश लहरी की भी वापसी हो सकती है। ये दो जोड़ियां भी पिछले सीजन में ऑडियंस की फेवरेट रही हैं, ऐसे में इनका लौटना भी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। खैर, 'लाफ्टर शेफ 3' में क्या बदलाव होंगे, ये तो आने वाले एपिसोड्स में पता चल जाएगा। फिलहाल इतना जरूर है कि ये शो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 3 की फुल स्टारकास्ट हुई रिवील! किचन में लौट रही है कॉमेडी की सबसे बड़ी तड़का पार्टी
'लाफ्टर शेफ 3' की लाफ्टर राइड फैंस को काफी पसंद आ रही है। अब देखना होगा कि इन सेलेब्स की एग्जिट के बाद क्या शो अपनी पॉपुलरिटी बनाए रख पाएगा। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।