Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:10 AM IST

ऐश्वर्या से पहले इन तीन एक्ट्रेस को मिला था हम दिल दे चुके सनम का ऑफर

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या राय ने लीड रोल प्ले किया था। हालांकि, उनसे पहले यह रोल कई एक्ट्रेस को ऑफर किया गया था।
Updated:- 2023-07-27, 13:34 IST
actresses got offer of hum dil de chuke sanam

साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म हम दिल दे चुके सनम को ऐश्वर्या राय के फिल्मी करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है। उस दौरान सलमान और ऐश्वर्या की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म के साथ ही वे एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए थे।

यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई। वास्तव में यह फिल्म उस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म थी। फिल्म को सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेश में भी भरपूर प्यार मिला। हम दिल दे चुके सनम के रूप में संजय लीला भंसाली ने एक मास्टरपीस तैयार किया था। फिल्म के सिर्फ डॉयलॉग या गाने ही नहीं, बल्कि किरदार को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। नंदिनी के रोल में ऐश्वर्या राय एकदम फिट बैठती थीं। लेकिन बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं कि ऐश्वर्या राय नंदिनी के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थी। ऐश्वर्या से पहले अन्य कई एक्ट्रेस को यह रोल ऑफर किया गया था, लेकिन बात नहीं बन सकी। अंत में, ऐश्वर्या को इस रोल में कास्ट किया गया। तो चलिए जानते हैं कौन थी वो एक्ट्रेस, जिन्हें नंदिनी के रोल के लिए अप्रोच किया गया था-

मनीषा कोइराला

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Manisha Koirala (@m_koirala)

ऐश्वर्या राय से पहले संजय लीला भंसाली मनीषा कोइराला को अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते थे। दरसअल, साल 1996 में संजय लीला भंसाली ने खामोशीः द म्यूजिकल से डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा था। फिल्म में मनीषा कोइराला लीड रोल में थी। उनकी एक्टिंग ने हर किसी को प्रभावित किया था। मनीषा की यह फिल्म काफी हिट हुई थी। संजय लीला भंसाली स्क्रीन पर फिर से मैजिक बिखेरना चाहते थे। उन्होंने फिल्म के लिए मनीषा से संपर्क भी किया था, लेकिन कुछ वजहों से बात नहीं बन पाई।

इसे भी पढ़ेंः एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर साउथ फिल्म 'वृषभ' में करेंगी डेब्यू, जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें

करीना कपूर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

मनीषा कोइराला के अलावा करीना कपूर का नाम भी संजय लीला भंसाली के दिमाग में आया था। उस समय तक करीना कपूर किसी फिल्म में बतौर लीड हीरोइन नजर नहीं आई थी। ऐसे में एक फ्रेश जोड़ी यकीनन दर्शकों को काफी पसंद आती। इसलिए, संजय लीला भंसाली ने करीना कपूर से भी बात की थी। लेंकिन करीना ने भी यह फिल्म करने से मना कर दिया। दरअसल, उस समय करीना विदेश जाकर पढ़ाई करने की तैयारी कर रही थीं। ऐसे में फिल्म के लिए समय निकाल पाना उनके लिए संभव नहीं था।

माधुरी दीक्षित

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि बॉलीवुड की धक-धक गर्ल के रूप में जानी जाने वाली माधुरी दीक्षित को भी फिल्म हम दिल दे चुके सनम में नंदिनी के रोल का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने भी कुछ कारणों से फिल्म का हिस्सा बनने से मना कर दिया। जिसके बाद ऐश्वर्या राय को फिल्म में कास्ट किया गया। ऐश्वर्या ने इस फिल्म में नंदिनी का किरदार बेहद ही अच्छे तरीके से निभाया। यहां तक कि इस फिल्म के लिए ऐश्वर्या को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। इसे अलावा भी उन्होंने अन्य कई अवॉर्ड जीते।

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में होंगे बॉलीवुड कलाकारों के इवेंट, देखिए कौन-कौन आएगा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।