Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:11 PM IST

The Traitors 2 Winner: क्रिस्टल डिसूजा-रिदा थराना बनीं विनर, प्राइज मनी में मिले 66 लाख

The Traitors 2 के Winner का ऐलान हो गया है। क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना इस सीजन की विनर बनी हैं। उन्होंने ट्रॉफी के साथ 66 लाख रुपये जीते हैं।
Updated:- 2026-09-03, 21:22 IST
the traitors 2 winner krystle dsouza and rida tharana won the show 66 lakh prize money

प्राइम वीडियो के रियलिटी शो The Traitors 2 को इसका विनर मिल चुका है। सच और धोखे के इस खेल में इस बार धोखे की जीत हुई है। क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने शो जीता है। साथ ही 66 लाख रुपये की प्राइज मनी अपने नाम की है। करण जौहर के इस शो के फिनाले का फैंस को बेसब्री से इंतजार था और आज फाइनली ग्रांड फिनाले का साथ यह शो अपने अंजाम तक पहुंच गया है। चलिए आपको बताते हैं कि फिनाले एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ?

क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना बनीं The Traitors 2 की विनर

The Traitors 2 के फिनाले में क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थाराना, मल्लिका शेरावत, शालिनी पासी, दलीप ताहिल और साहिल सलाथिया 6 फाइनलिस्ट पहुंचे थे। फिनाले की शुरुआत में ट्रेटर्स (क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना) ने मिलकर मल्लिका शेरावत का मर्डर किया और इसके बाद शो में पांच खिलाड़ी बचे। पांचों खिलाड़ी 'सर्कल ऑफ शक' में पहुंचे। इसके बाद दलीप ताहिल को कंटेस्टेंट्स ने बाहर का रास्ता दिखाया और इसी के साथ क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थाराना, शालिनी पासी और साहिल सलाथिया शो के आखिरी पड़ाव पर पहुंचे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

यह भी पढ़ें- The Traitors 2 Finale: खत्म होने वाला है धोखे और साजिश का खेल, जानें कब आएगा फिनाले?

क्रिस्टल डिसूजा के पास था बड़ा मौका

'द ट्रेटर्स 2' के आखिर में क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना, शालिनी पासी और साहिल सलाथिया बचे थे। इसके बाद साहिल को सभी ने मिलकर बाहर का रास्ता दिखाया। आखिर में क्रिस्टल डिसूजा, रिदा थराना और शालिनी पासी टॉप 3 में बचे। इसके बाद शो में फिनाले का महाट्विस्ट आया। शालिनी ने रिदा के खिलाफ वोट करके उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। इसके बाद क्रिस्टल डिसूजा के पास भी मौका था कि वह भी रिदा के खिलाफ वोट करके उन्हें बाहर कर दें, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और रिदा का साथ दिया। अगर क्रिस्टल, रिदा के खिलाफ वोट करतीं तो वह शो की सोलो विनर बन सकती थीं, लेकिन उन्होंने अपनी साथी ट्रेटर का साथ देते हुए उनके खिलाफ वोट नहीं किया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr.Ashritha.B.A (@dr.ashritha)

शुरुआत से ट्रेटर थीं क्रिस्टल डिसूजा

आखिर में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थराना ने अपनी पहचान रिवील की और बताया कि वो दोनों ट्रेटर हैं। इसके बाद बचे हुए दोनों खिलाड़ी साहिल और शालिनी के होश उड़ गए। क्रिस्टल शो की शुरुआत से ही ट्रेटर थीं और अपनी शातिर चालों से पूरा गेम पलट रही थीं, वहीं कुछ हफ्ते पहले उन्होंने रिदा को अपनी टीम को शामिल किया था और रिदा उनकी साथी ट्रेटर बनी थीं।


यह भी पढ़ें- The Traitors 2: अपनी शातिर चालों से क्रिस्टल डिसूजा पलट रही हैं पूरा खेल, करण जौहर भी हुए मुरीद


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।