The Traitors 2 से बाहर होने के बाद फूटा मुनव्वर फारुकी का गुस्सा, बोले- सब मुझसे डरे हुए थे...

The Traitors 2 में सच, धोखे और साजिश का खेल शुरू हो चुका है। 13 अगस्त को स्ट्रीम हुए पहले तीन एपिसोड्स इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इन शोज में जबरदस्त सस्पेंस देखने को मिला और पहले ही दिन चार लोगों का खेल खत्म हो गया। इनमें से एक मुनव्वर फारुकी भी थे। उनका एलिमिनेशन लगातार चर्चा में है। मुनव्वर रियलिटी शोज के धुरंधर माने जाते हैं और 'बिग बॉस 17' और 'लॉक अप 1' समेत कई शोज को जीत चुके हैं। ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि 'द ट्रेटर्स 2' में भी वो आगे तक जाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और इसे लेकर फैंस काफी शॉक में हैं। एविक्शन के बाद मुनव्वर काफी गुस्से में नजर आए। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने कई क्रिप्टिक पोस्ट्स किए। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
'द ट्रेटर्स 2' से बाहर हुए मुनव्वर फारुकी
'द ट्रेटर्स 2' के शुरुआत में ही मुनव्वर फारुकी का एलिमिनेशन काफी शॉकिंग रहा। शो के पहले 'सर्कल ऑफ शक' के दौरान मुनव्वर ने एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत पर ट्रेटर होने का शक जताया था। हालांकि, इसके बाद खेल पलट गया और अभिषेक मल्हान समेत कई कंटेस्टेंट्स ने सीधे मुनव्वर को ही ट्रेटर्स बता दिया और उन्हें बाहर करने के लिए वोट दिया। इसके बाद मुनव्वर बाहर हो गए।
View this post on Instagram
'द ट्रेटर्स 2' के कंटेस्टेंट्स पर भड़के मुनव्वर फारुकी
शो में जब भी बाकी कंटेस्टेंट्स किसी एक कंटेस्टेंट को वोट करके बाहर करते हैं, तो करण जौहर उससे पूछते हैं कि वो ट्रेटर था या इनोसेंट? इसके बाद वह कंटेस्टेंट्स अपनी सही पहचान बताता है। जब मुनव्वर से करण ने यह सवाल पूछा, तो मुनव्वर ने खुद को इनोसेंट बताते हुए बाकी कंटेस्टेंट्स पर खूब गुस्सा निकाला और कहा, "मैं सिर्फ अपना गेम खेल रहा था...मैं इनोसेंट पर लेकिन यहां मौजूद सभी लोग मुझसे इनसिक्योर थे...उन्हें डर था कि मैं उन्हें खा जाऊंगा (उन पर भारी पड़ूंगा) यह पहली बार नहीं है, जब मेरे साथ ऐसा हुआ हो। सभी लोग मुझसे डरे हुए थे और इसलिए मुझे निशाना बनाया गया।" बता दें कि इसके बाद मुनव्वर के अपने सोशल मीडिया पर कई स्टोरीज भी पोस्ट की। एक स्टोरी में उन्होंने लिखा, "झुंड में चलने से अकेले मरना पसंद करूंगा।" इस एपिसोड के टेलीकास्ट होने के बाद मुनव्वर और अभिषेक मल्हान ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है।
Munawar u won hearts on Day 1 Real winner played like true 👑❤️ #MunawarFaruqui #Traitors2 pic.twitter.com/KJVJJRlAOc
— Hina_khanfc (@Hinakhanfc24) August 12, 2026
यह भी पढ़ें- The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती से लेकर श्वेता तिवारी तक, ये सेलेब्स बनेंगे इस सीजन का हिस्सा
शो से बाहर हुए ये कंटेस्टेंट्स
शो से मुनव्वर फारुकी के अलावा दलीप ताहिल, हरमन सिंघा और करण सिंह मैजिक बाहर हुए। हालांकि, इनमें से केवल हरमन सिंघा की ट्रेटर थे और बाहर हुए बाकी कंटेस्टेंट्स इनोसेंट थे। बता दें कि खेल में असली गद्दार क्रिस्टल डिसूजा, आदित्य कुलश्रेष्ठ और हरमन थे। हरमन के बाहर होने के बाद अब पैलेस में दो ट्रेटर्स यानी आदित्य और क्रिस्टल बचे हैं।
यह भी पढ़ें- The Traitors 2 में मल्लिका शेरावत ने रिया चक्रवर्ती के जेल जाने पर कसा तंज, फैंस ने किया ट्रोल
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री, ओटीटी, फिल्मी गलियारों से जुड़े पुराने किस्से और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेंमेंट सेक्शन से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।