The Revolutionaries: ब्रिटिश सरकार की ईंट से ईंट बजाने वाले 4 जांबाजों की कहानी, कब और कहां देखें यह सीरीज?

अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' की ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह चार ऐसे जाबांज फ्रीडम फाइटर्स की कहानी है, जिन्होंने अंग्रेजों की ईंट से ईंट बजा दी थी। ये 4 ऐसे सिरफिरे थे, जिनका नाम भले ही इतिहास के पन्नों में उस तरह दर्ज नहीं है, जैसे होना चाहिए लेकिन इनकी कहानी बेहद खास है और उसी कहानी को परदे पर उतार रहे हैं निखिल आडवाणी। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस सीरीज का पोस्टर सामने आ चुका है। यह 11 सितंबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। सीरीज में भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा लीड रोल में है। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीरीज में क्या कुछ खास है?
'द रिवोल्यूशनरीज' सीरीज की स्टार कास्ट
'द रिवोल्यूशनरीज' सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक पीरियड ड्रामा है। इसमें आजादी के चार निडर क्रांतिकारियों की कहानी है। सीरीज में भुवन बाम (रास बिहारी बोस), रोहित सराफ (सचिंद्र नाथ सान्याल), प्रतिभा रांटा (प्रतिभा लाहिरी) और गुरफतेह पीरजादा (बाघा जतिन) की भूमिका में नजर आएंगे। यह सीरीज संजीव सान्याल की किताब 'रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वन इट्स फ्रीडम' पर आधारित है।
सचिंद्र नाथ सान्याल की भूमिका में हैं रोहित सराफ
इस सीरीज में रोहित सराफ बहुत ही अलग भूमिका में नजर आने वाले हैं। वह भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद के गुरु माने जाने वाले महान क्रांतिकारी सचिंद्र नाथ सान्याल का रोल प्ले करेंगे।
प्रतिभा लाहिड़ी की भूमिका में हैं प्रतिभा रांटा
प्रतिभा रांटा इस सीरीज में महिला क्रांतिकारी प्रतिभा लाहिड़ी के रोल में नजर आएंगी। उन्होंने ब्रिटिश सरकार के खिलाफ खुलकर लड़ाई की थी और क्रांति की अलख जगाई थी।
रास बिहारी बोस की भूमिका में हैं भुवन बाम
भुवन बाम इस सीरीज में रास बिहारी बोस का किरदार निभा रहे हैं। उन्होंने नौकरी छोड़कर आजादी के आंदोलन में हिस्सा लिया था और जापान में आजाद हिंद की स्थापना की थी।
View this post on Instagram
बाघा जतिन की भूमिका में हैं गुरफतेह पीरजादा
इस सीरीज में गुरफतेह पीरजादा, बाघा जतिन की भूमिका में हैं। वह बंगाल के प्रमुख क्रांतिकारी संगठन 'जुगंतर पार्टी' के शीर्ष नेताओं में शामिल थे।
इस सीरीज के जो पोस्टर्स सामने आए हैं, उसमें चारों मुख्य किरदारों की झलक दिखाई गई है। इस सीरीज का प्रीमियर 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर होगा। इसे हिंदी के अलावा, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, अंग्रेजी और मलायालम में रिलीज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- The Traitors 2: रिया चक्रवर्ती से लेकर श्वेता तिवारी तक, ये सेलेब्स बनेंगे इस सीजन का हिस्सा
'द रिवोल्यूशनरीज' सीरीज की क्या है कहानी?
इस सीरीज की कहानी 1857 के विद्रोह के बाद की पृष्ठभूमि में गढ़ी गई है और उन युवा क्रांतिकारियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो आजादी पाने का जज्बा मन में लिए अंग्रेजी हुकुमत के खिलाफ सीना तानकर खड़े हो जाते हैं। इन चारों क्रांतिकारियों के साहस, दोस्ती, संघर्ष और मुश्किल हालातों में लिए गए उनके फैसलों को सामने लाती है। इनके जज्बे और हिम्मत ने कैसे देश की आजादी की लड़ाई में गहरी छाप छोड़ी और उसे एक नई दिशा दी, यह इस सीरीज में दिखाया जाएगा।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- KKK 15 से खत्म हुआ अविका गौर का सफर, सोशल मीडिया पर क्यों मांगी फरहाना भट्ट से माफी?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Prime Video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।