The Revolutionaries का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन ओटीटी पर आएगी आजादी के दीवानों की कहानी

भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा स्टारर The Revolutionaries का ट्रेलर आज 26 अगस्त को रिलीज हो गया है। इस सीरीज में क्या कुछ खास है और इसे आप कब व कहां देख सकते हैं, चलिए आपको बताते हैं।
Updated:- 2026-08-26, 22:57 IST
the revolutionaries trailer out rohit saraf bhuvan bam pratibha ranta gurfateh web series

अमेजन प्राइम वीडियो की मोस्ट अवेटेड पीरियड ड्रामा वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' का ऑफिशियल ट्रेलर आज 26 अगस्त को रिलीज हो गया है। कुछ दिन पहले इसकी स्टार कास्ट और रिलीज डेट से पर्दा उठाया गया था और आज दिल्ली में एक इवेंट में इसका ट्रेलर लॉन्च किया गया। प्राइम वीडियो ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर भी इस ट्रेलर को पोस्ट किया है। ट्रेलर में सभी कलाकार सधी हुई एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं और स्टोरी भी दमदार लग रही है। बता दें कि यह आजादी के 4 ऐसे सिरफिरों की कहानी है, जिन्होंने एक वक्त पर ब्रिटिश राज में गदर मचाकर आजादी की लड़ाई लड़ी थी। चलिए आप भी ट्रेलर पर नजर डाल लीजिए।

The Revolutionaries OTT पर कब और कहां होगी रिलीज?

भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा स्टारर यह सीरीज 11 सितंबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। यह सीरीज संजीव सान्याल की चर्चित किताब 'रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम' पर आधारित है।

The Revolutionaries Trailer में क्या दिखाया गया है?

ट्रेलर की शुरुआत भुवन बाम की आवाज में देशभक्ति से सराबोर एक डायलॉग से होती है। वह कहते हैं, "आजादी मांगनी नहीं, छीननी पड़ेगी, अंग्रेजों को हटाना नहीं, मिटाना पड़ेगा.... हमारा मकसद सिर्फ एक है, ब्रिटिश राज की तबाही।" इसी के साथ इन चारों सिरफिरे के इरादे और सीरीज की स्टोरीलाइन भी एकदम साफ नजर आने लगती है। यह एक पीरियड ड्रामा है। इसमें भारत मां के चार वीर सपूतों की कहानी है, जो बिना डरे अंग्रेजी हुकूमत के आगे सीना तानकर खड़े हो गए थे। सीरीज में भुवन बाम (रास बिहारी बोस), रोहित सराफ (सचिंद्र नाथ सान्याल), प्रतिभा रांटा (प्रतिभा लाहिरी) और गुरफतेह पीरजादा (बाघा जतिन) की भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

यह भी पढ़ें- OTT पर ट्रेंड कर रही है Adarsh Baal Vidyalaya, आपको स्कूल के दिनों में ले जाएगी यह सीरीज

The Revolutionaries में आजादी के दीवानों की कहानी

इस सीरीज में आजादी के लिए लड़ते चार युवाओं की कहानी है। सभी कलाकार अपने किरदार में काफी ढले हुए नजर आ रहे हैं। इस सीरीज के बारे में बात करते हुए रोहित सराफ ने कहा कि सचिंद्र नाथ सान्याल की भूमिका निभाना उनके लिए गौरव की बात है और इसके लिए उन्हें काफी ट्रेनिंग लेनी पड़ी है। वहीं भुवन बाम ने भी कहा कि निखिल आडवाणी के साथ काम करना एक बेहतरीन अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि रास बिहारी बोस के बारे में ज्यादा ऐतिहासिक दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में उन्हें डायरेक्टर और क्रू की तरफ से किरदार को समझने में काफी मदद की गई। प्रतिभा रांटा इस सीरीज में प्रतिभा लाहिड़ी का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने अपने किरदार को एक निडर महिला का सशक्त रोल बताया। गुरफतेह पीरजादा इस सीरीज में बाघा जतिन का रोल निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सीरीज का हिस्सा बनाने के बाद उन्हें इतिहास के एक ऐसे चैप्टर को जानने का मौका मिल, जिसके बारे में उन्हें ज्यादा नहीं पता था।

यह भी पढ़ें- The Revolutionaries: ब्रिटिश सरकार की ईंट से ईंट बजाने वाले 4 जांबाजों की कहानी, कब और कहां देखें यह सीरीज?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही टीवी, ओटीटी, बॉलीवुड और सेलेब्स से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Prime Video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।