The 50 हाउस की पहली झलक सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फैंस ने बता दिया बिग बॉस की कॉपी; कंटेस्टेंट्स लिस्ट में भी हुआ बड़ा उलटफेर

जियो हॉटस्टार का अपकमिंग शो The 50 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अगर आप बिग बॉस के फैन हैं, तो ये शो आपकी वॉचलिस्ट मे शामिल हो सकता है। बिग बॉस के फिनाले के बाद से ही इसे लेकर बज है और अब न केवल इसकी प्रीमियर डेट सामने आ गई है, बल्कि लॉयन के हाउस का टूर भी दिया जा चुका है। इस शो में लॉयन के घर में पूरे 50 सदस्य आने वाले हैं और इसे लेकर काफी एक्साइटमेंट है। कई कंटेस्टेंट्स ने भी शो के टिकट के साथ इसमें एंट्री कंफर्म की है। जबसे मेकर्स की तरफ से इस शो का हाउस टूर दिया गया है, तबसे इसकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस इसकी तुलना बिग बॉस से कर रहे हैं। हालांकि, अब तक ऐसे कई शोज आ चुके हैं, जिनकी बिग बॉस से तुलना हुई है, लेकिन वो इसे टक्कर नहीं दे पाए हैं। ऐसे में देखना होगा कि क्या 'द 50', बिग बॉस की तरह ही लोगों को पसंद आ पाएगा। फिलहाल चलिए आपको 'द 50' में लॉयन के घर की झलक दिखाते हैं और इसकी थ्रिलिंग शुरुआत से जुड़ी अपडेट्स देते हैं।
शाही महल जैसा है 'द 50' का घर
View this post on Instagram
मेकर्स की तरफ से 'द 50' का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें 'द 50' के शानदार घर को दिखाया गया है। ये फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस इस घर को देखकर इसकी तुलना बिग बॉस से कर रहे हैं। कई यूजर्स का तो ये भी कहना है कि ये बिग बॉस से भी बेहतर है। घर के हर कोने में राजसी ठाठ-बाठ नजर आ रहे हैं और देखने में ये एक शाही महल जैसा लग रहा है। ये शो इंटरनेशल शो लेस सिंकुआंटे की तर्ज पर बना है और इसमें 50 सेलेब्स नजर आएंगे। ये सभी सेलेब्स बिग बॉस के घर की तरह ही लॉयन के घर में साथ रहेंगे और इन्हें कई टास्क दिए जाएंगे।
'बिग बॉस' से कैसे अलग हो सकता है 'द 50'?
ये शो जहां काफी हद तक बिग बॉस जैसा नजर आ रहा है, वहीं कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये शो कई मायनों में बिग बॉस से अलग होगा। इसमें शो के दौरान कई ऐसे टास्क्स होंगे, जिनमें परफॉर्मेंस के आधार पर कंटेस्टेंट्स को पैसे मिलेंगे। इसके अलावा लॉयन के घर में किचेन नहीं होगा, ऐसे में घर में किचेन पॉलिटिक्स नहीं होगी। इसके अलावा शो में लाइव फीड होगी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
'द 50' में नजर आएंगे ये सेलेब्स
View this post on Instagram
'द 50' मे कई सेलेब्स की एंट्री के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं कई सेलेब्स की एंट्री कंफर्म हो चुकी है। कंफर्म कंटेस्टेंट्स में नीलम गिरि, करण पटेल, रिद्धि डोगरा, मिस्टर फैजू, दिव्या अग्रवाल, मोनालिसा और उनके पति विक्रांत सिंह राजपूत, दिग्विजय सिंह राठी समेत कई सेलेब्स नजर आएंगे। अब देखना होगा कि ये शो क्या धमाल मचा पाएगा।
यह भी पढ़ें- The 50 Contestants List: विवियन डीसेना से लेकर धनश्री वर्मा तक, शो में नजर आ सकते हैं ये सितारे; जानें प्रीमियर डेट?
The 50 रियलिटी शो को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त बज बना हुआ है। शो से जुड़ने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम भी लगातार रिवील हो रहे हैं और फैंस इस शो की तुलना बिग बॉस से कर रहे हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।