The 50 Elimination Spoiler: वंशज सिंह के बाद पहले ही हफ्ते में लॉयन के घर से कटेगा इन 9 कंटेस्टेंट्स का पत्ता, एविक्शन का गणित कर देगा ऑडियंस को हैरान

जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी के मच अवेटेड रियलिटी शो The 50 की शुरुआत कल यानी 1 फरवरी को हो चुकी है। बिग बॉस की तरह ही इसे भी पहले रात 9 बजे जियो हॉटस्टार पर और फिर रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा। इस रियलिटी शो में लॉयन के घर में 50 सेलिब्रिटीज ने कदम रखा है। कल पहले ही दिन घर में एक टास्क हुआ और करण पटेल और सिद्धार्थ भारद्वाज के बीच जमकर बहस देखने को मिली। कुल मिलाकर पहले ही दिन घर में धुआधांर एंटरटेंमेंट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। कल ही घर से पहला एविक्शन भी हो गया और वंशज सिंह को लॉयन का एग्जिट ऑर्डर मिला यानी वो एविक्ट हो गए हैं, लेकिन अब खेल में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है क्योंकि वंशज के एलिमिनेशन के बाद घर से 1-2 नहीं, बल्कि 9 और एलिमिनेशन होने वाले हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट में एलिमिनेशन को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। चलिए आपको बताते हैं कि The 50 में क्या होने वाला है?
The 50 में लॉयन के घर से इन 10 सदस्यों को मिलेगा एग्जिट ऑर्डर
View this post on Instagram
The 50 रियलिटी शो में वंशज सिंह घर से बेघर होने वाले पहले सदस्य बने हैं। उन्हें शाही महल में एंट्री करने का मौका ही नहीं मिला और पहले टास्क में ही उनकी छुट्टी हो गई। इसके बाद 49 सदस्य लॉयन के महल में पहुंच गए। फिल्म विंडो और अन्य कई इनसाइड पेज की रिपोर्ट्स के मुताबिक, घर से 9 और सदस्य बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि वंशज के बाद सौरभ, जान्हवी, दुष्यंत, सुमायरा और खानजादी को लॉयन के घर का एग्जिट टिकट मिल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 4 और सदस्य भी एलिमिनेट हुए हैं, लेकिन अभी उनके नाम सामने नहीं आए हैं।
The 50 रियलिटी शो का लॉयन कौन है?
View this post on Instagram
The 50 रियलिटी शो का शूट 25 जनवरी से शुरू हो चुका है और कल इस शो का प्रीमियर हुआ। इस शो में लॉयन कौन है, इसे लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे। कई जगह शाहरुख खान तो कई जगह फुकरा इंसान को लॉयन का चेहरा बताया गया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो द लॉयन कोई सेलिब्रटी फेस नहीं है। ये केवल एक कैरेक्टर है, जिसे आवाज, मास्क और उस तरह का ड्रेसअप दिया गया है।
The 50 के प्रीमियर एपिसोड को सोशल मीडिया पर मिक्स रिस्पॉन्स मिल रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में इस शो को जनता कितना पसंद करती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।