ओटीटी पर फिर दिखेगा Taapsee Pannu का खौफ, क्राइम थ्रिलर 'गांधारी' का रिलीज हुआ रोंगटे खड़े करने वाला ट्रेलर
-1787661093450.webp)
बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक बार फिर अपनी जबरदस्त एक्टिंग और थ्रिलर जॉनर के साथ ओटीटी पर तहलका मचाने वाली हैं। उनकी अपकमिंग क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'गांधारी' का हाल ही में खौफनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज हुआ है, जो अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है। सस्पेंस, ड्रामा और दमदार एक्शन से भरपूर यह ट्रेलर अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस ट्रेलर में एक मां और उसकी बेटी की कहानी बताई गई है। इसमें एक मां अपनी बेटी को बचाने के लिए लड़ाई लड़ती हैं, जिसकी छोटी सी झलक ट्रेलर में दिखाई गई है।
लाचार मां से खूंखार योद्धा बनने की कहानी
गांधारी के ट्रेलर में बताया गया है कि कैसे एक मां का सबसे बड़ा डर उसके संघर्ष की शुरुआत बन जाता है। फिल्म की कहानी 'जॉयपुरा' नाम के एक काल्पनिक शहर के बैकड्रॉप पर आधारित है। इस फिल्म में एक मां ट्रेन में अपनी आंखों के सामने बच्ची का अपहरण होते देखती हैं। इसी लड़ाई को लड़ते हुए और बेटी को बचाने की कोशिश में हुई दुर्घटना में मां अपनी आंखों की रोशनी खो बैठती है। इसके बावजूद भी वह हार नहीं मानती हैं और अपनी बेटी मिष्टी को वापस लाने के लिए बहुरूपिया गिरोह से पूरी ताकत से भिड़ जाती है।
-1787661206602.webp)
(Image credit/ INSTAGRAM/bollytellybuzz)
तापसी पन्नू का अब तक का सबसे ज्यादा इंटेंस रोल
फिल्म गांधारी में तापसी पन्नू का अभिनय उनकी पिछली फिल्मों की तुलना में काफी अलग और चुनौतीपूर्ण है। इस फिल्म में तापसी एक दृष्टिहीन महिला का किरदार निभा रही हैं। वह हथियारों के बल पर अपराधियों से मुकाबला करती है और अपनी बेटी को बचाती है। फिल्म गांधारी की पटकथा और निर्माण प्रसिद्ध लेखिका कनिका ढिल्लों ने किया है और निर्देशन देवाशीष मखीजा ने संभाला है। कनिका और तापसी की जोड़ी दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा रही है।
फिल्म की रिलीज डेट
ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म मेकर्स ने इसके प्रीमियर की डेट का भी ऐलान कर दिया है। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म में तापसी पन्नू के साथ इश्वाक सिंह, जतिन सरना, स्वास्तिका मुखर्जी, मीता वशिष्ठ और छाया कदम जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। बात करें इसके रिलीज डेट की, तो यह फिल्म 3 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़ें- ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें तापसी पन्नू की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में
-1787661254296.webp)
(Image credit/ INSTAGRAM/bollytellybuzz)
यह भी पढ़ें- तापसी पन्नू और प्रियंका चोपड़ा के अलावा इन एक्ट्रेसेस ने विदेशियों के साथ बसाया घर
निष्कर्ष:
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर सस्पेंस और थ्रिलर कंटेंट पसंद करने वालों के लिए गांधारी फिल्म सही विकल्प हो सकती है। अगर आप भी डार्क, मिस्ट्री और इंटेंस क्राइम ड्रामा देखना पसंद करती हैं, तो 3 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आ रही तापसी पन्नू की 'गांधारी' फिल्म जरूर देखें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।