ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें तापसी पन्नू की ये ब्लॉकबस्टर फिल्में

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री में शामिल तापसी पन्नू अपनी एक्टिंग और एक अच्छा किरदार निभाने के लिए जाती है। साल 2021 में आई फिल्म हसीन दिलरुबा सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में विक्रांत मैसी, तापसी पन्नू और हर्षवर्धन जैसे कलाकारों नजर आए थे। फिल्म 'हसीन दिलरूबा' की कहानी, प्लाटिंग और लीड रोल की एक्टिंग को लोगों का काफी प्यार मिला था। वहीं अब तापसी पन्नू की फिल्म 'हसीन दिलरूबा' का सीक्वल यानी सेकंड पार्ट जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस आर्टिकल में आज हम आपको अभिनेत्री की उन ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप ओटीटी पर देख सकते हैं।
'डंकी' (Dunki)
View this post on Instagram
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'डंकी' की कहानी तीन दोस्तों मनु (तापसी पन्नू), बुग्गु (विक्रम कोचर) और जस्सी (अनिल ग्रोवर) की जो कमाने के लिए और अपनी जिंदगी के बदतर हालातों को सुधारने के लिए लंदन जाना चाहते हैं। इसके इर्द-गिर्द दिखाई गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
'हसीन दिलरुबा'(Haseen Dillruba)
साल 2021 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मैसी और तापसी पन्नू मुख्य किरदार में नजर आए थे। यह मिस्ट्री और थ्रिलर पर आधारित फिल्म है, जो विनील मैथ्यू द्वारा निर्देशित और कलर येलो प्रोडक्शंस में तैयार की गई थी। इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, आदित्य श्रीवास्तवा, शिवाजी सातम और हंसिका जैसे कलाकार ने काम किया था। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- फिर आई 'हसीन दिलरुबा', Netflix पर इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'थप्पड़' (Thappad)

साल 2020 में रिलीज हुई 'थप्पड़' एक भारतीय हिंदी -भाषा नाटक फिल्म है, जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा और इसका निर्माण और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार ने किया था। इस फिल्म नैना ग्रेवाल, पावेल गुलाटी, तापसी पन्नू, दिया मिर्जा, रत्ना पाठक और रामकपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म थप्पड़ को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
'बदला' (Badla)
सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म बदला साल 2019 में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू की फिल्म 'बदला' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, तापसी पन्नू और अमृता सिंह नजर आए थे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-प्रभास की Kalki 2898 AD के अलावा OTT पर मौजूद हैं ये धांसू साइंस-फिक्शन Movies
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit-IMDB
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।