Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:34 AM IST

OTT पर छाया 94 मिनट का जादू, मात्र डेढ़ घंटे की इस प्रेम कहानी ने सबको पछाड़ा; बनी नंबर-1

Zee5 पर रिलीज हुई 94 मिनट की फिल्म 'जब खुली किताब' ने ओटीटी पर धूम मचा दी है, लंबी सीरीज को पछाड़कर नंबर-1 बन गई है। यह फिल्म 50 साल साथ बिताने के बाद तलाक लेने वाले एक बुजुर्ग जोड़े की अनोखी प्रेम कहानी दर्शाती है। 
Updated:- 2026-03-09, 15:55 IST
image

अक्सर आपने देखा होगा कि बड़े बजट और भारी-भरकम एक्शन वाली फिल्में ही तारीफें बटोरती हैं, लेकिन ओटीटी की दुनिया में कभी-कभी एक छोटी-सी फिल्म ऐसा जादू करती है कि सब हैरान रह जाते हैं। इसका एक उदहारण अभी हाल ही में सामने आया है। जी हां, बता हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज हुई फिल्म 'जब खुली किताब' (Jab Khuli Kitaab) के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। कुल 94 मिनट यानी करीब डेढ़ घंटे की इस फिल्म ने लंबी-चौड़ी सीरीज और फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया है। ऐसे में इसकी कहानी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जब खुली किताब की कहानी क्या है। पढ़ते हैं आगे...

क्या है फिल्म की अनोखी कहानी?

फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी कहानी है, जो बॉलीवुड के मॉडर्न रोमांस से बिल्कुल अलग है। यह कहानी एक ऐसे बुजुर्ग कपल के आसपास घूमती है, जिन्होंने अपनी जिंदगी के 50 साल साथ बिताए हैं, लेकिन चौंकाने वाला मोड़ तब आता है जब उम्र के इस पड़ाव पर आकर वे दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने का फैसला करते हैं।

1

क्या बुढ़ापे में प्यार की एक्सपायरी डेट आ जाती है? या फिर दशकों पुराने रिश्तों के बीच दबी कोई कड़वाहट अचानक बाहर निकल आती है? क्या ये जोड़ा अलग हो जाएगा या फिर इस तलाक की अर्जी के बीच इनके बीच प्यार का एक नया चैप्टर शुरू होगा? इन दिलचस्प सवालों का जवाब ढूंढने के लिए आपको यह शानदार फिल्म देखनी होगी।

इसे भी पढ़ें - 9 से 15 मार्च तक मचेगा धमाल, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 6 जबरदस्त फिल्में और सीरीज

दिग्गज कलाकारों की जुगलबंदी ने किया मन खुश

इस फिल्म को खास बनाते हैं इसमें काम करने वाले बेहतरीन कलाकार। भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया ने मुख्य भूमिका निभाई है। इन दोनों कलाकारों की एक्टिंग इतनी सहज और प्रभावशाली है कि दर्शकों को यह कहानी अपनी सी लगने लगती है। इनके साथ-साथ फिल्म में अपारशक्ति खुराना और समीर सोनी जैसे मंझे हुए अभिनेता भी महत्वपूर्ण किरदारों में नजर आ रहे हैं।

क्यों पसंद आ रही है दर्शकों को?

आजकल जहां दर्शक 3 घंटे लंबी फिल्मों से बोर होने लगे हैं, वहीं 94 मिनट का यह क्रिस्प कंटेंट लोगों को काफी भा रहा है। क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों ने ही इसे 'पॉजिटिव रिस्पॉन्स' दिया है। फिल्म की सादगी, बेहतरीन बातें और रिश्तों की गहराई को जिस तरह से पेश किया गया है, वही इसे नंबर-1 बना रहा है।

इसे भी पढ़ें - Weekend Watchlist: 'सूबेदार' से लेकर 'गांधी टॉक्स' तक, पार्टनर के साथ देखें ये नई 5 धमाकेदार फिल्में और सीरीज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।